अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सीएम मोहन यादव 3 चीतों को करेंगे रिलीज, शिकारा नाव का भी करेंगे शुभारंभ

Amresh Kushwaha | Dec 04, 2025, 09:18 IST
mp-cm-mohan-yadav-schedule-today-international-cheetah-day-release-cheetahs
सीएम मोहन यादव आज (गुरुवार) अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को छोड़ेंगे। इसके साथ ही, वे भोपाल में शिकारा नाव सेवा का शुभारंभ भी करेंगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए आज (4 दिसंबर) का दिन बेहद खास और व्यस्त रहने वाला है। सीएम आज कई अहम योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को रिहा करेंगे।



इसके साथ ही वे भोपाल के बड़ी झील में 20 शिकारा नाव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे ग्वालियर और खजुराहो भी जाएंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...कर लो तैयारी, सीएम मोहन यादव ने दे दी 1400 नौकरियों को मंजूरी



विधानसभा कार्यवाही में होंगे शामिल

शिकारा नाव का शुभारंभ करने के बाद, सीएम मोहन यादव सुबह 10:15 बजे विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। इस कार्यवाही में उनकी सक्रिय भागीदारी अहम होने वाली है।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी की वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई



चीता दिवस पर 3 चीतों को रिहा करेंगे

इसके बाद, सीएम मोहन यादव दोपहर में कूनो नेशनल पार्क का रुख करेंगे। यहां मुख्यमंत्री के व्यस्त शेड्यूल का सबसे खास पल होगा। यहां वे तीन चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ेंगे। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के मौके पर किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...एमपी में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में होगा बदलाव! सीएम मोहन यादव के फैसले का इंतजार



कूनो से ग्वालियर फिर खजुराहो

शाम 04:10 बजे वे कूनो से ग्वालियर (Gwalior) के लिए निकलेंगे। शाम 05:40 बजे ग्वालियर से खजुराहो (Khajuraho) जाएंगे।



खजुराहो में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

खजुराहो में वे 06:40 बजे ग्राम कुटनी (Kutni) पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, वे होटल रामदा (Hotel Ramada) खजुराहो में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात के 8:55 बजे वे खजुराहो से भोपाल के लिए रवाना होंगे।



ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में कांग्रेस का मंथन : राहुल गांधी बोले- मिलकर लड़ें, 2028 में सरकार हमारी होगी



सीएम के आज के अहम कार्यक्रमों के पांच प्रमुख बुलेट प्वाइंट्स

  • 9:30 AM - बोट क्लब, बड़ी झील में 20 शिकारा नावों का शुभारंभ।
  • 10:15 AM - विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में भागीदारी।
  • 2:25 PM - कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को बड़े बाड़े में रिहा करेंगे।
  • 4:10 PM - ग्वालियर के लिए रवाना।
  • 6:40 PM - खजुराहो में ग्राम कुटनी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम