एमपी की वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp-vandana-thakur-world-bodybuilding-gold-medal-indonesia-2025-cm-mohan-yadav
mp-vandana-thakur-world-bodybuilding-gold-medal-indonesia-2025-cm-mohan-yadav

मध्य प्रदेश की वंदना ठाकुर ने 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड जीता है। इस जीत से उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंदना को बधाई दी।

मध्य प्रदेश की बेटी वंदना ठाकुर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वंदना ने इंडोनेशिया में 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता है। इस शानदार जीत से उसने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंदना को बधाई दी है।

सीएम ने वंदना को दी बधाई

इंदौर की वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में वंदना ने 55+ किग्रा श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। इस जीत से उसने भारत का मान बढ़ाया। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने वंदना को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, इंदौर की बेटी वंदना ठाकुर को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली यह उपलब्धि प्रेरणादायक है।
ये खबर भी पढ़िए...MP की वंदना ठाकुर ने विश्व बॉडी बिल्डिंग और फिजिक में जीता कांस्य

वंदना ने किया भावनाओं का इजहार

इस जीत के बाद वंदना ठाकुर बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, जब मैं मंच पर (Stage) पर पहुंची, तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी- तिरंगे के लिए जीतना है। मेरा लक्ष्य था कि भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराए। मैं इसे हासिल करने के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थी। मैंने महीनों पहले से ही स्वर्ण पदक (Gold Medal) लाने की ठानी थी।

इस दौरान वंदना ने हर महिला और बालिका को भी अहम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी लक्ष्य के लिए जुनून रखते हैं, तो उसे पूरा करने की जिद पर अड़ जाएं। ऐसे में कोई भी आपको रोक नहीं सकता।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: कर लो तैयारी, सीएम मोहन यादव ने दे दी 1400 नौकरियों को मंजूरी

वंदना ठाकुर को मिला वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक



  • वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में 55+ किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंदना को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और उसे प्रेरणादायक बताया।
  • वंदना ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत का तिरंगा लहराना था, और इसके लिए वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थीं।
  • वंदना भारत की पहली महिला बॉडीबिल्डर बनीं, जिन्होंने महिला बॉडीबिल्डिंग श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
  • वंदना अब करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं और उन्होंने साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी मुश्किल पार की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...शिवराज सिंह का दावा- मैंने ही बढ़ाया था सीएम के लिए मोहन यादव का नाम, परीक्षा की थी घड़ी

भारत की पहली महिला बॉडीबिल्डर बनीं वंदना

बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वे भारत की पहली महिला बॉडीबिल्डर बन गई हैं। उन्होंने महिला बॉडीबिल्डिंग कैटेगरी में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि भारत के खेल इतिहास का अहम हिस्सा बन गई है।

वहीं अब वंदना करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। वंदना ने साबित किया कि सपने कभी व्यर्थ नहीं जाते। मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी मुश्किल पार की जा सकती है। वह अब सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति और साहस की प्रतीक बन गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों के विरोध के बीच सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त, सीएम मोहन यादव बोले- सिंहस्थ का वैभव देखेगा विश्व

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर
  • महिला बॉडीबिल्डर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर