मप्र के सीएम शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर 11 पाप करने के आरोप लगाए, पूछा सवाल- बताओ ये कांग्रेस के पाप है कि नहीं

Jitendra Shrivastava | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र के सीएम शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर 11 पाप करने के आरोप लगाए, पूछा सवाल- बताओ ये कांग्रेस के पाप है कि नहीं
मप्र के सीएम शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर 11 पाप करने के आरोप लगाए, पूछा सवाल- बताओ ये कांग्रेस के पाप है कि नहीं

शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि बताओ यह कांग्रेस के पाप है कि नहीं? बताओ ये पाप करने वाले फिर सत्ता में आने चाहिए क्या?

BHOPAL. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर 11 पाप करने के आरोप लगाए हैं साथ ही उन्होंने सवाल भी पूछा है। शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि बताओ यह कांग्रेस के पाप है कि नहीं? बताओ ये पाप करने वाले फिर सत्ता में आने चाहिए क्या?

शिवराज ने सवाल कर जो 11 पाप बताए वो ये हैं...

जवाब दो कमलनाथ!

नंबर 1.

तुमने मुख्यमंत्री बनकर मेरी संबल योजना बंद कर दी थी। कमलनाथ जी तुमने मेरी बहनों का लड्डू का पैसा छीना था।

नंबर 2.

मैं बेटियों की शादी करवाता था, मुख्यमंत्री कन्या विवाह शादी करवाकर खाते में पैसा डालता था। शादी तो हुई, लेकिन तुमने बेटियों के खाते में पैसा ही नहीं डाला, बेटियों को धोखा दिया तुमने कमलनाथ।

नंबर 3.

इन्होंने संबल योजना बंद कर दी। एक्सीडेंट पर मौत पर मैं 4 लाख देता था वो भी बंद कर दिए कमलनाथ। सामान्य मौत पर मैं 2 लाख देता था वो बंद किए, कमलनाथ और अंतिम संस्कार के लिए मैं 5 हजार रुपए देता था। कमलनाथ तुमने तो गरीबों का कफन भी छीन लिया।

नंबर 4.

मेरे बेटे-बेटियां अच्छे नंबर लाते थे उनको मैं लेपटॉप देता था तो तुमने मेरे भांजे-भांजियों के लेपटॉप छीन लिए कमलनाथ।

नंबर 5.

बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में मैं 1 हजार डालता था कमलनाथ ने मेरी बहनों से वो भी छीन लिए, देना बंद कर दिया।

नंबर 6.

मैं गरीबों को रेल से तीर्थ ले जाता था, तुमने मेरे बुजुर्गों की तीर्थ बंद कर दी। बताओ यह पाप है कि नहीं? हमने अब फिर तीर्थ चालू कर दी है अब रेल से नहीं हवाई जहाज से तीर्थ ले जाऊंगा।

नंबर 7.

तुमने गरीबों के 2 लाख मकान जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भेजे थे वापस कर दिए।

नंबर 8.

मेरी बहनों जल जीवन मिशन का आधा पैसा केंद्र सरकार से आया था, आधा पैसा कमलनाथ को मिलाकर घरों में पानी देना था, वो भी कमलनाथ ने नहीं दिया।

नंबर 9.

किसान भाइयों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री जी ने बनाई। कमलनाथ जी ने सूची भी नहीं भेजी और किसान इस लाभ से वंचित रह गए।

नंबर 10.

तुमने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बना दिया।

नंबर 11.

तुमने सारे काम ठप कर दिए, विकास का एक भी काम नहीं किया।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • पीसीसी चीफ कमलनाथ
  • MP CM Shivraj
  • PCC Chief Kamal Nath accused Kamal Nath of committing 11 sins
  • tell me whether these are the sins of Congress or not
  • मप्र के सीएम शिवराज
  • कमलनाथ पर 11 पाप करने के आरोप लगाए
  • बताओ ये कांग्रेस के पाप है कि नहीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती