आरिफ मसूद और पत्नी पर कर्ज के दस्तावेज निकले सच्चे, जारी रहेगी सुनवाई
Neel Tiwari | Dec 17, 2024, 16:47 IST
Congress Bhopal MLA Arif Masood
आरिफ मसूद और उनकी पत्नी के कर्ज की जानकारी छिपाकर चुनाव लड़ने के मामले में जिन दस्तावेजों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने उन दस्तावेजों को सही मान लिया है। कोर्ट ने इस सुनवाई को टालने पर भी सख्त रुख अपनाया है।
भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद और उनकी पत्नी पर 50 लाख रुपए के लोन की जानकारी छिपाकर चुनाव लड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दस्तावेजों को सही ठहराया है। बता दें कि पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह द्वारा दायर इलेक्शन पिटिशन में जनवरी 2024 से सुनवाई चल रही है। लगातार सुनवाई टलने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि सुनवाई अब बिना बाधा के जारी रहेगी।
विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ इलेक्शन पिटिशन में आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने और उनकी पत्नी के नाम पर बैंक से लिए गए कर्ज की जानकारी निर्वाचन आयोग से छिपाई। मसूद ने इन दस्तावेजों को जाली बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को जबलपुर हाईकोर्ट भेजते हुए निर्देश दिया था कि याचिका पर संज्ञान लिया जाए।
![arif massod]()
गौरव तिवारी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता
हाईकोर्ट ने सुनवाई में देरी पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इलेक्शन पिटिशन पर दो माह में सुनवाई पूरी होनी चाहिए। लगातार टलती सुनवाई को अनुचित बताते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आगे से ऐसी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हाईकोर्ट ने आरिफ मसूद के आवेदन को खारिज करते हुए सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 3 जनवरी निर्धारित की गई है।
सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट लौटाया मामला
हाईकोर्ट ने दस्तावेजों को माना सही
जबलपुर हाईकोर्ट में जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गौरव तिवारी ने बैंक के कर्ज दस्तावेजों को सही ठहराया। हालांकि, बैंक अधिकारी ने कोर्ट में बयान बदलने की कोशिश की, लेकिन क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान उन्होंने दस्तावेजों की सच्चाई स्वीकार कर ली। कोर्ट ने दस्तावेजों को प्रमाणिक मानते हुए आरिफ मसूद के आवेदन को खारिज कर दिया।
arif massod
गौरव तिवारी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता
कोर्ट ने सुनवाई टालने पर जताई नाराजगी
अगली सुनवाई 3 जनवरी को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari