अपने ही बयान में फंसे जीतू पटवारी, भाजपा के मीडिया सेल को ठहराया दोषी
Ravi Singh | Jan 20, 2025, 23:13 IST
Jitu Patwari statement
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी गुटबाजी वाली टिप्पणी के लिए भाजपा मीडिया सेल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी में एकजुटता का दावा किया और गुटबाजी खत्म करने की बात कही।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने ही बयान में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में गुटबाजी कैंसर की तरह है। उन्होंने बीजेपी मीडिया सेल पर आरोप लगाते हुए इस बयान को संगठन की एकता का अंदरूनी मामला बताया।
दरअसल, सोमवार 20 जनवरी को खरगोन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब उनसे कांग्रेस में गुटबाजी को कैंसर बताने वाले उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भाजपा के मीडिया सेल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मीडिया सेल अपना एजेंडा मीडिया हाउसों को जारी करता है। उन्होंने आगे कहा कि एकजुटता पार्टी को मजबूत बनाने का एक तरीका है, इसलिए यह स्वाभाविक है कि संगठन के भीतर इस पर चर्चा हो।
पटवारी ने कहा कि हमारी पार्टी में गुटबाजी खत्म करने के लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे। हम हिम्मत और एकता के साथ इसे खत्म करेंगे। हम इसके लिए लगातार प्रयास करेंगे और भाजपा की नींव हिला देंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव और सचिन यादव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे पारिवारिक कामों के चलते व्यस्त हैं।
जब पटवारी से पूछा गया कि इतनी मेहनत के बाद भी समन्वय क्यों नहीं दिख रहा है, तो पटवारी ने कहा कि मुझे कांग्रेस के हर नेता का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मेरी नियुक्ति से पहले कांग्रेस के 90% वरिष्ठ नेताओं से सलाह ली गई थी और उनमें से ज्यादातर ने मुझे अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई थी, जिनमें कमल नाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल थे। सभी के सहयोग से बदलाव भी दिखने लगा है। बुधनी में हमने भाजपा के 1.30 लाख वोट कम किए, विजयपुर में जीत दर्ज की और अमरवाड़ा में 19वें राउंड तक आगे रहे।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका मिली है और जनता के मुद्दे उठाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने गेहूं और धान के समर्थन मूल्य, लाड़ली बहन को दिए गए 3 हजार रुपए, सोयाबीन की खरीद और मुख्यमंत्री के जनता दरबार का जिक्र कर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जनता दरबार में जनता को परेशान होना पड़ा और दूसरे जनता दरबार में सिर्फ सीएम हेल्पलाइन के लोगों का चयन किया गया। जनता दरबार में उमड़ी भारी भीड़ का मतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता पर अत्याचार किया है, लेकिन मुख्यमंत्री उनसे मिलना नहीं चाहते। पटवारी ने एक साल में 5 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र करते हुए कहा कि हर नागरिक को 60 से 70 हजार रुपए का कर्जदार बना दिया गया है।
दरअसल, सोमवार 20 जनवरी को खरगोन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब उनसे कांग्रेस में गुटबाजी को कैंसर बताने वाले उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भाजपा के मीडिया सेल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मीडिया सेल अपना एजेंडा मीडिया हाउसों को जारी करता है। उन्होंने आगे कहा कि एकजुटता पार्टी को मजबूत बनाने का एक तरीका है, इसलिए यह स्वाभाविक है कि संगठन के भीतर इस पर चर्चा हो।
पार्टी में गुटबाजी खत्म करेंगे
मुझ पर हर कांग्रेस नेता का आशीर्वाद
जनता दरबार में जनता परेशान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA