अब सरकारी अफसरों की परफॉर्मेंस पर नजर रखेगी मोहन सरकार, विभागों को देनी होगी रिपोर्ट

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 29, 2025, 13:25 IST
Share
ACS-PS transfer will not affect development work
ACS-PS transfer will not affect development work

मध्य प्रदेश में अब ACS और सचिव बदलने पर भी उसकी विभागीय प्राथमिकताएं नहीं बदलेंगी, हर विभाग को जनहित के विकास कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने अब सभी विभागीय प्राथमिकताओं को स्थायी रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नए आदेशों के अनुसार अब यदि किसी भी विभाग में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव बदल भी जाएं, तो विभाग की नीतिगत प्राथमिकताएं नहीं बदलेंगी।मुख्य सचिव आईएएस अनुराग जैन ने पहली बार सभी 55 विभागों के लिए प्राथमिकताओं का खाका तैयार किया है। इसमें हर विभाग को पिछले वर्ष का लेखा-जोखा देने के साथ-साथ आगामी वर्ष की रणनीति भी प्रस्तुत करनी होगी। विभागीय कामकाज की गुणवत्ता के अनुसार वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (CR -Confidential Report) तैयार की जाएगी।

नई व्यवस्था में क्या होगा खास

  • प्राथमिकताएं बदले बिना विभागीय योजनाएं निरंतर चलेंगी।
  • परफॉर्मेंस पर आधारित CR तैयार की जाएगी।
  • विजन 2047 के अनुरूप रणनीति बनानी होगी।
  • केंद्र से मिले पत्रों के समाधान की ट्रैकिंग होगी।

क्यों पड़ी जरूरत

अभी तक परंपरा रही है कि जब भी विभाग प्रमुख बदलते हैं, करीब 50 प्रतिशत प्राथमिकताएं भी बदल जाती हैं। इससे जनता से जुड़े प्रकल्प रुक जाते हैं और सरकारी मशीनरी पर बोझ बढ़ता है। इससे न केवल विकास प्रभावित होता है बल्कि शासन को भी परिणाम नहीं मिल पाते।

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव अनुराग जैन की सख्ती, ACS-PS से मांगा मार्च 2026 तक का एक्शन प्लान

इन बिंदुओं पर विभागों को खरा उतरना होगा

बीते वर्ष का लेखा-जोखा
विभागों को यह बताना होगा कि बीते साल कौन-कौन से खास काम किए गए।

आगामी कार्ययोजना
हर विभाग को यह स्पष्ट करना होगा कि अगले वर्ष किन योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विजन 2047 की रणनीति
सरकार के दीर्घकालिक विजन को पाने की दिशा में विभाग कैसे योगदान देंगे, इसकी रूपरेखा भी अनिवार्य होगी।

जनकल्याण से जुड़े प्रकल्प
गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवा वर्ग के लिए विभाग कौन-से योजनाएं चला रहा है और उन्हें कैसे समय पर पूर्ण करेगा, यह दिखाना होगा।

मुख्यमंत्री प्राथमिकता कार्य
सीएम द्वारा घोषित प्राथमिकता योजनाओं की प्रगति और आगामी लक्ष्य स्पष्ट करने होंगे।

डिजिटल ट्रैकिंग से सीधी निगरानी

नई प्रणाली में डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से सभी विभागों की परफॉर्मेंस पर निगरानी रखी जाएगी। हर विभाग से यह अपेक्षा की जाएगी कि वो केंद्रीय योजनाओं की स्थिति, समाधान किए गए पत्रों की संख्या, और आगामी लक्ष्यों की रणनीति ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • आईएएस अनुराग जैन
  • मध्य प्रदेश
  • सचिव
  • ACS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि