देवास में पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे ने की जालसाजी, महिला से की 25.51 लाख की धोखाधड़ी

Rahul Dave | Dec 16, 2025, 10:28 IST
dewas-jaisingh-son-fraud-25-lakh-colony-plot
देवास के पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे दिग्विजय सिंह पर 25.51 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने महिला से प्लॉट के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी की है।

DEWAS. देवास के पूर्व महापौर जयसिंह उर्फ दरबार के बेटे दिग्विजय सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।



देवास की सीमा शर्मा ने इस मामले की शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने एक वृद्ध महिला को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाकर 25 लाख 51 हजार रुपए ले लिए। ये रकम प्लॉट के नाम पर ली गई।



रकम चार सालों तक अलग-अलग किश्तों में ली गई हैं। इसके बावजूद, महिला के प्लॉट की वैध रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। बता दें कि जयसिंह 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



ऐसे रची गई धोखाधड़ी

ये खबर भी पढ़िए...देवास के कपल का अनोखा फैसला, शादी के 10 दिन बाद हनीमून के बजाय ऐसे मनाया शादी का जश्न



व्हाट्सएप चैट बनी अहम साक्ष्य

मामले में दिग्विजय सिंह की व्हाट्सएप चैटिंग भी सामने आई है। इसमें वह लगातार निवेदन कर महिला से पैसे मांगते नजर आ रहे हैं। इन्हीं चैट्स और बैंक लेन-देन के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।



ये खबर भी पढ़िए...देवास न्यूज | सस्पेंड हुई देवास सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित को पकड़ने हो रही थी लोकायुक्त कार्रवाई, ऐसे बची



प्लॉट रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी की खबर

  • देवास के पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे दिग्विजय सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज किया।
  • सीमा शर्मा नामक महिला ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने कस्तूरी विहार कॉलोनी में प्लॉट के नाम पर 25.51 लाख रुपए धोखाधड़ी से लिए।
  • आरोप है कि चार सालों में किश्तों में रकम ली गई, लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
  • व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजैक्शंस से धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
  • अन्य दो प्लॉट धारकों के भी धोखाधड़ी के शिकार होने की आशंका, पुलिस जांच जारी।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: टाइगर रिजर्व के लिए नया जोनल मास्टर प्लान, विकास और संरक्षण में साधा जाएगा संतुलन



अन्य पीड़ित भी आ सकते हैं सामने

इसी कॉलोनी से जुड़े अन्य दो प्लॉट धारकों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर के शराब ठेकेदार सुसाइड केस में देवास की आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी पर रिश्वत के आरोप



जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कोतवाली थाना देवास पुलिस का कहना है कि शिकायत, बैंक रिकॉर्ड, चैटिंग और दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • देवास न्यूज
  • कोतवाली थाना
  • देवास पुलिस
  • दरबार
  • पूर्व महापौर जयसिंह
  • कस्तूरी विहार कॉलोनी