इंदौर के शराब ठेकेदार सुसाइड केस में देवास की आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी पर रिश्वत के आरोप
Sanjay Gupta | Published:
Indore Liquor Contractor Suicide Case Bribery Allegations Mandakini Dixit
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना के आत्महत्या मामले में देवास की सहायक आयुक्त आबकारी, मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगे हैं। मकवाना ने 8 नवंबर को आत्महत्या की थी, और... नीचे पढ़ें पूरी खबर
Indore News: इंदौर में रहने वाले देवास के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने 8 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। अब उनकी मौत के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है।
दूसरी तरफ, मंदाकिनी दीक्षित ने इसे ब्लैकमेलिंग का प्रयास बताया और कहा कि वीडियो गलत तरीके से तैयार किया गया था, ताकि उनसे दो करोड़ रुपए मांगे जा सकें।
हाल ही में मकवाना की मां संतोष बाई और पत्नी कविता ने यह वीडियो कनाडिया थाना टीआई डॉ. सहर्ष यादव को सौंपा है। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि दीक्षित के कारण मकवाना ने सुसाइड किया है।
यह वीडियो मकवाना के मोबाइल में था। टीआई ने मोबाइल में मिलने और जांच में लेने की बात कही है। वहीं देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह का कहना है कि पुलिस की विवेचना में यह मामला है। वसूली की कोई लिखित शिकायत होगी तो जांच की जाएगी।
इंदौर के रहने वाले मकवाना पहले शराब दुकान में मैनेजर थे। फिर उन्होंने देवास के करणावद, चापड़ा और डबलचौकी में शराब दुकान के ठेके ले लिए थे।
वीडियो में मकवाना ने आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित हर दुकान से 1.5 से 2 लाख रुपए मांग रही थीं। उनके पास पांच दुकानें थीं। दीक्षित हर महीने साढ़े सात लाख रुपए मांग रही थीं।
दावा है कि अब तक मकवाना ने उन्हें 20-22 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन जब और पैसे देने से मना किया, तो दीक्षित वेयरहाउस से माल उठाने नहीं देती थीं। मकवाना ने कहा कि वह इन सब परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं।
उनकी मां संतोष बाई ने पुलिस को बताया कि बेटे ने 1.40 करोड़ रुपए जमा कर ये ठेके लिए थे। अप्रैल से दीक्षित उसे परेशान कर रही थीं। वह उसे रिश्वत देने के लिए बार-बार अपने निजी ऑफिस बुलाती थीं।
खबरें ये भी...
शराब ठेकेदार डकार गए मध्यप्रदेश सरकार के 756 करोड़, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इंदौर में शराब ठेकेदार रमेश राय की दुकान पर बवाल, नकाब बांधे महिलाओं ने तोड़ी वाइन शॉप
इंदौर में BJP नौ विधानसभा सीट 4.18 लाख वोट से जीती थी, अब 5 लाख मतदाता गायब, SIR से खुलासा
इंदौर ED की शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच
सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित का कहना है कि यह वीडियो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया और फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद वीडियो सामने आना, इससे साफ जाहिर है कि इसके पीछे कुछ और ही मंशा है।
Dewas News:उन्होंने पहले ही देवास एसपी को इस बारे में शिकायत की थी। दीक्षित का आरोप है कि दिनेश के परिवार ने वीडियो का डर दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उनसे दो करोड़ रुपए मांगे।
वह कहती हैं कि ठेकेदार से वसूली का आरोप पूरी तरह से झूठा है। वीडियो पुराना होने के बावजूद इसे ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से जारी किया गया है। अब इसे लेकर जांच की मांग की गई है।
इस वीडियो में मकवाना ने देवास की सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मकवाना का कहना था कि दीक्षित उससे रिश्वत मांग रही थी। बताया जा रहा है कि मकवाना ने ये वीडियो सुसाइड करने से पहले रिकॉर्ड किया था।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
पत्नी और मां ने सौंपा वीडियो
यह वीडियो मकवाना के मोबाइल में था। टीआई ने मोबाइल में मिलने और जांच में लेने की बात कही है। वहीं देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह का कहना है कि पुलिस की विवेचना में यह मामला है। वसूली की कोई लिखित शिकायत होगी तो जांच की जाएगी।
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना सुसाइड केस को शॉर्ट में समझें
| |
यह है वीडियो में
वीडियो में मकवाना ने आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित हर दुकान से 1.5 से 2 लाख रुपए मांग रही थीं। उनके पास पांच दुकानें थीं। दीक्षित हर महीने साढ़े सात लाख रुपए मांग रही थीं।
दावा है कि अब तक मकवाना ने उन्हें 20-22 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन जब और पैसे देने से मना किया, तो दीक्षित वेयरहाउस से माल उठाने नहीं देती थीं। मकवाना ने कहा कि वह इन सब परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं।
उनकी मां संतोष बाई ने पुलिस को बताया कि बेटे ने 1.40 करोड़ रुपए जमा कर ये ठेके लिए थे। अप्रैल से दीक्षित उसे परेशान कर रही थीं। वह उसे रिश्वत देने के लिए बार-बार अपने निजी ऑफिस बुलाती थीं।
खबरें ये भी...
शराब ठेकेदार डकार गए मध्यप्रदेश सरकार के 756 करोड़, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इंदौर में शराब ठेकेदार रमेश राय की दुकान पर बवाल, नकाब बांधे महिलाओं ने तोड़ी वाइन शॉप
इंदौर में BJP नौ विधानसभा सीट 4.18 लाख वोट से जीती थी, अब 5 लाख मतदाता गायब, SIR से खुलासा
इंदौर ED की शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच
अधिकारी बोलीं 2 करोड़ मांग रहे थे
Dewas News:उन्होंने पहले ही देवास एसपी को इस बारे में शिकायत की थी। दीक्षित का आरोप है कि दिनेश के परिवार ने वीडियो का डर दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उनसे दो करोड़ रुपए मांगे।
वह कहती हैं कि ठेकेदार से वसूली का आरोप पूरी तरह से झूठा है। वीडियो पुराना होने के बावजूद इसे ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से जारी किया गया है। अब इसे लेकर जांच की मांग की गई है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari