इंदौर में BJP नौ विधानसभा सीट 4.18 लाख वोट से जीती थी, अब 5 लाख मतदाता गायब, SIR से खुलासा

Sanjay Gupta | Dec 05, 2025, 15:05 IST
Share
indore-bjp-2023-election-5-lakhs-voters-missing-disclosure-SIR
indore-bjp-2023-election-5-lakhs-voters-missing-disclosure-SIR

इंदौर जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के बाद 5 लाख मतदाता गायब पाए गए हैं। बीजेपी ने यहां सभी सीटें जीती थीं। वहीं, इंदौर की 5 सीटों पर गायब मतदाताओं की संख्या चुनाव में जीत के अंतर से भी ज्यादा है।

INDORE. इंदौर विधानसभा चुनाव 2023 में सभी नौ की नौ सीटें बीजेपी ने जीती थीं। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच जीत का मार्जिन करीब 4 लाख 18 हजार वोटों का था।

वहीं, अब इंदौर जिले में 5 लाख मतदाता मिल नहीं रहे हैं। यह जिले के कुल मतदाताओं का 18.90 प्रतिशत है, जो बहुत बड़ी संख्या है। इंदौर की 5 सीटों पर गायब मतदाताओं की संख्या चुनाव में जीत के अंतर से भी ज्यादा है।

इंदौर में इस तरह गायब हैं मतदाता

इंदौर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम 98.61 प्रतिशत हो चुका है। यह शुक्रवार, 05 दिसंबर की रात तक सौ प्रतिशत हो जाएगा। जिले के कुल 28.67 लाख मतदाताओं में से 22.28 लाख तो मिल गए हैं। वहीं, 5.42 लाख नहीं मिले हैं। इसमें से करीब 41 हजार मतदाता मृत हो चुके हैं, इनकी स्थिति तो साफ है। बाकी करीब 5 लाख मतदाता ढूंढे भी नहीं मिल रहे हैं, जो बहुत बड़ी संख्या है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे

इस तरह से 5.42 लाख मतदाता गायब

  • 41 हजार 168 मतदाता - मृत
  • 2.53 लाख मतदाता - ठिकानों पर नहीं मिले
  • 2.02 लाख मतदाता - शिफ्ट हो चुके हैं
  • करीब 44 हजार - अन्य कारण
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश। इंदौर की क्यूरेविन फार्मा कंपनी का EnerZy पाउडर नहीं है हर्बल, विधानसभा में उठा सवाल

5 सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा गायब मतदाता

  • इंदौर 1 - यहां कैलाश विजयवर्गीय 57 हजार 939 वोट से जीते, मतदाता अभी 97 हजार 215 गायब
  • इंदौर 3 - गोलू शुक्ला 14 हजार 757 वोट से जीते, मतदाता 32 हजार 195 गायब
  • इंदौर 5 - महेंद्र हार्डिया 15 हजार 671 वोट से जीते, मतदाता 1.01 लाख गायब
  • देपालपुर - मनोज पटेल 13 हजार 698 वोट से जीते, मतदाता 34 हजार गायब
  • राऊ - मधु वर्मा 35 हजार 522 वोट से जीते, मतदाता 73 हजार 795 गायब

इन 4 सीटों पर जीत बड़ी, मतदाता कम गायब

  • इंदौर 2 - रमेश मेंदोला 1.07 लाख वोट से जीते, मतदाता 89 हजार गायब
  • इंदौर 4 - मालिनी गौड़ 69 हजार 837 वोट से जीती, मतदाता 49 हजार 871 गायब
  • महू - उषा ठाकुर 34 हजार 392 वोट से जीती, मतदाता 33 हजार 321 गायब
  • सांवेर - तुलसी सिलावट 68 हजार 854 वोट से जीते, मतदाता 31 हजार 350 गायब

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित

यहां गायब मतदाता बहुत ज्यादा

यदि विधानसभा वार दर्ज मतदाताओं से गायब मतदाताओं का प्रतिशत देखा जाए तो जिले में ओवरऑल यह 18.90 प्रतिशत है। इसमें सबसे बड़ा अंतर इंदौर 1 में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में 25.52 प्रतिशत है।

वहीं इंदौर 2 में भी यह आंकड़ा 25.26 प्रतिशत है। साथ ही, 20 प्रतिशत से ज्यादा में इंदौर विधानसभा 5 भी है। इसमें 23.51 प्रतिशत मतदाता गायब हैं। ग्रामीण विधानसभाओं में यह कम है। देपालपुर में केवल 12 प्रतिशत, सांवेर में 9.95 प्रतिशत, महू में 11.52 प्रतिशत है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | नगर निगम MIC सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, नेताओं पर ही संपत्ति कर बकाया

अब आगे क्या होगा?

नहीं मिलने वाले मतदाताओं को ढूंढने का काम जारी है। मतदाता पुनरीक्षण का काम 11 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 12 से 16 दिसंबर तक आयोग से ही जनरेटेड नोटिस जारी होंगे। इसमें जवाब आया तो नाम जुड़ जाएगा।

इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसमें नाम नहीं आने पर मतदाता तय 11 दस्तावेजों में से एक के साथ फार्म भरना होगा। फिर, चुनाव अधिकारी को नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना होगा। इसमें दावे-आपत्ति होंगे। साथ ही, इसके निराकरण के बाद सही फार्म पाए जाने पर नाम अंतिम प्रकाशन में जोड़े जाएंगे। यह प्रक्रिया फरवरी में होगी।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • मनोज पटेल
  • इंदौर विधानसभा चुनाव
  • एसआईआर
  • महेंद्र हार्डिया
  • गोलू शुक्ला
  • विशेष गहन पुनरीक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच