इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित

Sanjay Gupta | Published:
Share
INDORE COLLECTOR PATWARI SUSPEDED
Photograph: (The Sootr)

इंदौर में तीन पटवारियों को निलंबित किया गया है। यह निलंबन महू में करोड़ों की सरकारी जमीन के निजी नाम पर नामांतरण के मामले में हुआ है। इनमें दो महिला पटवारी भी शामिल हैं। कलेक्टर ने लापरवाही पर यह कार्रवाई की है।

Indore. इंदौर के महू में जमीन के घपले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला करोड़ों की सरकारी जमीन के निजी नाम पर नामांतरण करने का आया है। इसमें फिर इस जमीन के डीम्ड डायवर्सन होने का भी मामला है। इसमें इंदौर कलेक्टर ने प्रांरभिक तौर पर तीन पटारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो महिला पटवारी भी शामिल हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

4b6a87d8-59a
4b6a87d8-59a


इन्हें किया गया सस्पेंड

पटवारी निलंबितःराजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीमहू (डॉ. अम्बेडकर नगर) के पटवारी आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा को सस्पेंड किया हैं। आदेश में बताया गया कि इन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीर लापरवाही की है।

इन्होंने तहसील महू के ग्राम सांतेर (रसलपुरा) में खसरा नंबर 68/1 एवं 69/1 के राजस्व प्रकरण में गंभीर अनियमितता की है। इसको दृष्टिगत रखते हुए उक्त तीनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इन तीनों का मुख्यालय देपालपुर नियत किया गया है।

3852049c-838
3852049c-838


यह है पूरा विवाद

यह जमीन 102 साल पहले 1902 में मिशनरी स्कूल के पास थी। अप्रैल 2019 में हाईकोर्ट के आदेश से यह पूरी 24.55 एकड़ जमीन सरकारी घोषित हो गई। सरकारी घोषित होने के बाद भी इसमें से सर्वे नंबर 68/1 व 69/1 की करीब ढाई बीघा जमीन को महू के अधिकारियों ने किसी मांगलीला पिता राजाराम के नाम चढ़ाते हुए निजी कर दिया। जनवरी 2025 में यह डीम्ड डायवर्सन भी गई।

मामला तब खुला जब इस मामले में मसीह समिति सुप्रीम कोर्ट गई तो वहां से आदेश हुए जमीन के लिए वह सिविल कोर्ट में वाद लगाएं। यहां सिविल कोर्ट में वाद लगाने पर यह मामला सामने आया कि इसमें से एक टुकड़ा निजी हो गया। महू कोर्ट ने इसमें यथास्थिति के आदेश दिए। वहीं मामले में कलेक्टर के पास शिकायत हुई इसके बाद प्रारंभिक तौर पर जांच बैठाते हुए कलेक्टर ने तीन पटवारियों को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम MIC सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, नेताओं पर ही संपत्ति कर बकाया

इंदौर HC के चंदननगर TI इंद्रमणि पटेल के खिलाफ विभागीय और आपराधिक जांच के आदेश

एमपी में नहीं रुक रहे बाल विवाह, दमोह और राजगढ़ हॉटस्पॉट जिले, चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

रायसेन पुल हादसे के बाद एक्शन में एमपी सरकार, MP के 45 खराब पुलों की होगी तत्काल मरम्मत





Tags:
  • इंदौर कलेक्टर
  • महू
  • सरकारी जमीन
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • महिला पटवारी
  • शिवम वर्मा
  • पटवारी निलंबित
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर