इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे

Sanjay Gupta | Dec 05, 2025, 13:18 IST
Share
indore-real-estate-decline-colony-approval-registry-income-target
indore-real-estate-decline-colony-approval-registry-income-target

इंदौर रियल एस्टेट में पिछले साल से जारी सुस्ती अब चिंता का कारण बन गई है। कॉलोनी विकास के आवेदन में भारी कमी आई है। साथ ही, रजिस्ट्री आय में भी बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। जानें वजह...

INDORE. इंदौर रियल एस्टेट में बीते साल से शुरू हुई सुस्ती अब चिंता में डालने लगी है। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में कलेक्टोरेट में लगने वाले कॉलोनी विकास मंजूरी आवेदन केवल एक तिहाई रह गए हैं। उधर सरकार के लिए चिंता की बात कमाई है।

इसके साथ ही, रजिस्ट्री आय टारगेट से काफी पीछे है। वहीं, अभी की स्थिति में बीते साल के करीब बराबर ही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह मास्टर प्लान के साथ कई जमीन अधिग्रहण के प्रोजेक्ट हैं। इनके चलते विकास तितर-बितर हो चुका है।

ये दो तथ्य बता रहे रियल सेक्टर के हालात

  1. इंदौर कलेक्टोरेट में बीते साल 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच 305 कॉलोनियों के विकास मंजूरी आवेदन लगे थे। इसमें से 227 को मंजूरी जारी हुई थी। वहीं, अब इस साल 1 अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 तक मात्र 101 विकास मंजूरी आवेदन लगे हैं।
  2. इंदौर पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री विभाग की बीते साल अप्रैल से नवंबर 2024 के दौरान कुल आय 1506 करोड़ रुपए थी। यह इस साल अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच केवल 1533 करोड़ रुपए है। प्रॉपर्टी गाइडलाइन में औसतन 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के बाद भी आय में मात्र 1.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
    वहीं, इंदौर इस बार रजिस्ट्री से कुल आय का लक्ष्य 3497 करोड़ रुपए है। यानी नवंबर माह तक इस वित्तीय साल के 8 महीने में इंदौर की आय दो हजार करोड़ के पार हो जानी थी। इसके बावजूद अभी 1533 करोड़ पर ठहरी हुई है। इससे इंदौर रियल सेक्टर के हालात यह बता रहे हैं कि बाजार में भी ग्राहक/निवेशक नहीं हैं।
  3. मध्य प्रदेश में पंजीयन से इस बार कुल आय लक्ष्य 13 हजार 920 करोड़ रुपए है। वहीं, यह भी प्रदेश स्तर पर आठ महीने में केवल 7580 करोड़ तक पहुंच पाया है।
bc25aa05-c35
bc25aa05-c35


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में सबसे महंगे MPM होम्स 700 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर कोर्ट ने लगाई रोक

इसकी बड़ी वजह मास्टर प्लान का असमंजस

रियल सेक्टर के ठंडे होने की एक बड़ी वजह मास्टर प्लान को लेकर चल रहा लंबा इंतजार है। साल 2021 में ही मास्टर प्लान का समय खत्म हो गया था और तभी से इंतजार हो रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री विधायिका में बजट सत्र के दौरान बोल चुके थे कि यह जल्द आ रहा है। वहीं, साल खत्म होने को आ गया है और इसके कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं।

इसके चलते इंदौर से लगे हुए 79 गांवों में काम और सौदे दोनों ठप पड़े हुए हैं। धारा 16 के तहत होने वाली कॉलोनियों की मंजूरी भी करीब 10 माह से बंद हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 454 करोड़ का रियल एस्टेट सौदा करने वाली तीर्थ गोपीकॉन कंपनी को नहीं मिलेगी बैंक गारंटी की राशि

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्यप्रदेश के इंदौर रियल एस्टेट सेक्टर में पिछले साल से सुस्ती आई है, जिससे कॉलोनी विकास मंजूरी आवेदन केवल एक तिहाई रह गए हैं।
  • रजिस्ट्री आय इस साल बीते साल के मुकाबले बहुत कम बढ़ी है, लक्ष्य से अभी भी काफी पीछे है।
  • मास्टर प्लान की अनिश्चितता और भूमि अधिग्रहण परियोजनाओं की वजह से रियल एस्टेट का विकास ठप पड़ा है।
  • इंदौर के आसपास के 79 गांवों में कॉलोनी विकास की मंजूरी 10 महीने से बंद है, जिससे परियोजनाओं में देरी हो रही है।
  • बड़े रियल एस्टेट निवेशक और खिलाड़ी नियमों के असमंजस के कारण चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि एमपी सरकार भी निर्णय लेने में कोई जल्दी नहीं दिखा रही।
ये खबर भी पढ़िए...MP News | इंदौर में MPM होम्स का 700 करोड़ का रियल एस्टेट प्रोजेक्ट: सिया ने दिए जांच के आदेश, बिना मंजूरी काम कैसे शुरू?

यह भी बड़े कारण

इसके साथ ही विविध प्रोजेक्ट, इंदौर-उज्जैन के ग्रीन कॉरिडोर और अहिल्यापथ के नाम पर करीब 17 गांवों में असमंजस बढ़ रहा है। इस वजह से रियल एस्टेट मार्केट में भी भारी असमंजस का दौर चल रहा है।

इंदौर के आसपास जहां बड़े प्रोजेक्ट आ सकते थे, वह नियमों के पेंच में फंस गए हैं। इसके चलते बड़े रियल एस्टेट खिलाड़ी मार्केट में चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। उधर सरकार अभी भी मास्टर प्लान, अहिल्यापथ व अन्य कई अटके प्रोजेक्ट, फैसलों को लेकर कोई जल्दी में नहीं दिख रही है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: MPM होम्स का 700 करोड़ का रियल एस्टेट प्रोजेक्ट उलझा, जमीन ही विवादित, बिन रेरा प्रोजेक्ट बुकिंग

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी सरकार
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • रियल एस्टेट
  • कॉलोनी विकास मंजूरी
  • इंदौर रियल एस्टेट
  • रजिस्ट्री आय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई