धार में आग का गोला बनी चलती कार, लॉक हुआ गेट, जिंदा जला चालक

Vikram Jain | Dec 24, 2024, 23:06 IST
Share
MP Dhar car massive fire Driver dies
धार जिले में मनावर-बड़वानी रोड पर दर्दनाक हादसा। Photograph: (BHOPAL)

मध्य प्रदेश के धार में चलती कार आग का गोला बन गई। लोगों ने कांच तोड़कर युवक को निकालने की कोशिश भी की। लेकिन निकाल नहीं पाए। कार में आग फैलने के बाद कार चालक की जिंदा जलकल मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के धार से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। धार के मनावर के पास सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार में भयानक आग पुलिया से टक्कर के बाद लगी। आग लगने के बाद कार में फंसा ड्राइवर जिंदा जल गया। यह दर्दनाक हादसा मनावर थाना क्षेत्र के सिंघाना गांव में हुआ। कार में आग लगते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे युवक को निकालने की कोशिश की लेकिन लोग आग के भीषण होने के कारण उसे निकाल पाए और युवक की चीखते चीखते जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।

पुलिया से टक्कर के बाद लगी भीषण आग

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर को सिंघाना गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि कार नहर की पुलिया से टकराई और साइड में खंती में जा गिरी, इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कार का गेट लॉक हो गया। जिससे उसमें मौजूद ड्राइवर बाहर निकल पाया। उसने मदद के लिए आवाज भी लगाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार का ग्लास तोड़कर युवक को निकालने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आग के भीषण होने के कारण ड्राइवर अंदर ही जिंदा जल गया।

कार का कांच तोड़ा लेकिन निकाल नहीं पाए...

प्रत्यक्षदर्शी अनिल पंवार ने बताया है कि वह खेत में काम कर रहा था, इस दौरान कार पुलिया से टकराई, इसके बाद सड़क से उतर कर साइड में चली गई। भागकर पहुंचा तो देखा कि कार में युवक फंसा हुआ है। कार में आग स्टेयरिंग में लग हुई थी। तुरंत ही कार का कांच तोड़ा युवक को निकालने की कोशिश की लेकिन आग के भीषण होने के कारण युवक नहीं निकल पाया। कार के साथ युवक भी अंदर जल गया। यह कार बड़वानी की ओर जा रही थी।

लाश के नाम पर हड्डियां ही बचीं...

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार में भीषण आग लगने की सूचना तुरंत सिंघाना पुलिस चौकी में दी गई। इसके बाद मौके पहुंचे ग्रामीणों की मदद लेकर पानी के टैंकर से कार की आग बुझाई गई। लेकिन तब तक युवक जल चुका था, सिर्फ कंकाल बचा था। लाश के नाम पर कुछ हड्डियां ही बचीं।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया का कहना है कि कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई थी। जिसके बाद पेट्रोल के पाइपलाइन में आग लग गई। जिसके बाद कार में आग फैलते चली गई। फिलहाल शव के बचे अवशेषों को निकाला जा रहा है। बचे अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए लिए मनावर के अस्पताल भेजा जाएगा।

नीलेश प्रतापत के नाम से रजिस्टर्ड है कार

चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया ने बताया कि कार का नंबर MP 09 DB 1076 है जो नीलेश प्रतापत (28) पिता नागुलाल प्रजापत निवासी कोठडा (निसरपुर) के नाम से रजिस्टर्ड है। मृतक युवक नीलेश प्रजापत ही है। जानकारी के अनुसार पांच साल पहले निलेश की शादी हुई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • धार न्यूज
  • कार में लगी आग
  • ड्रायवर जिंदा जला
  • कार चालक की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा