MP में फिर इंसानियत शर्मसार... पति बना हैवान, नशे में धुत होकर पत्नी को सरेआम बेरहमी से पीटा

Vikram Jain | Aug 06, 2024, 12:43 IST
Share
MP Dhar husband beats wife brutally news
MP Dhar husband beats wife brutally news

मध्‍य प्रदेश में महिलाओं से अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। धार से एक बार फिर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पति ने बीच सड़क पर पत्नी से जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। धार जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत पति ने बीच सड़क पर पति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पत्नी रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हैवान पति बच्चों के सामने पिटाई करते रहा। इस दौरान महिला को बचाने जो भी आया तो उसे भी धमकी दे डाली। महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

नशे में धुत होकर पत्नी को पीटा

घटना 1 जुलाई की धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रणदा की बताई जा रही है। यहां आंगनबाड़ी में ड्यूटी के दौरान शराबी पति नशे में धुत होकर पहुंचा और पत्नी (आंगनबाड़ी सहायिका) को लाठी डंडों से जमकर पीटने लगता साथ ही सभी के सामने बदसलूकी की। इस दौरान महिला अपने पति से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन पति उस पर डंडे बरसाते रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो शराबी व्यक्ति ने उन से भी अभद्र व्यवहार किया। और उन्हें धमकी।

गिड़गिड़ाती रही पत्नी, मारता रहा पति

आंगनबाड़ी सहायिका से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शराबी पति अपनी पत्नी को पीट रहा है। और महिला अपने पति से गिड़गिड़ाती हुई कह रही है, मुझे मत मारो... लेकिन बेपह पति नहीं मारते रहता है। इस घटना को आंगनबाड़ी के मासूम बच्चों ने भी देखा। बताया जा रहा है पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

आरोपी पति गिरफ्तार

मामले में धरमपुरी थाना प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के सम्मान के साथ छेड़छाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि धार जिले से पहले भी महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आ चुके है। इससे पहले टांडा क्षेत्र से कुछ लोगों ने महिला को लाठी डंडे से पीटा था। गंधवानी क्षेत्र में भी पति-पत्नी के विवाद मामले में महिला के साथ मारपीट की गई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • धार न्यूज
  • धार में महिला से मारपीट
  • शराबी पति ने पत्नी को पीटा
  • पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल
  • धार में महिला अत्याचार के मामले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा