एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा
Aman Vaishnav | Jul 05, 2026, 12:30 IST
एमपी के 24 जिलों सूखे की चपेट में
मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में इस बार सामान्य वर्षा का सिर्फ 90 से 94 फीसदी पानी ही बरस सकता है। सबसे ज्यादा चिंता सीएम मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन की है। यहां सबसे कम बारिश होने का अनुमान है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है।
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह चेतावनी दी है।
- राज्य सरकार ने 24 जिलों के लिए खास कार्ययोजना बनाई है।
- सबसे ज्यादा चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है।
- सरकार ने किसानों की मदद के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है।
paddy_crops-sixteen_nine-799479
क्यों बनी सूखे की आशंका
वहीं मानसून के दूसरे चरण में भी राहत मिलने के आसार कम हैं। कई जिलों में अभी से 20 से 60 प्रतिशत तक बारिश की कमी दर्ज हो चुकी है।
अगर जुलाई और अगस्त में भी बारिश नहीं बढ़ी तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। इससे किसानों की आमदनी पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।
flash_drought_pexels-pixabay-sixteen_nine-840070
किन 24 जिलों में सबसे ज्यादा चिंता
साथ ही अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, दतिया, ग्वालियर और भिंड शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा चिंता उज्जैन संभाग के जिलों को लेकर जताई गई है।
इन सभी जिलों में कृषि गतिविधियों और बारिश की स्थिति की लगातार निगरानी होगी। जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एडवाइजरी जारी की जाएगी।
drought-297651
सरकार की सबसे बड़ी तैयारी क्या है
इनमें से सात जिलों में और भी बारीक माइक्रो प्लानिंग की जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए लगातार तकनीकी निगरानी होगी।
किसानों को मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह मोबाइल संदेश, सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से दी जाएगी। जिला स्तर पर अफसरों को रोजाना हालात की समीक्षा करने को कहा गया है ताकि कोई भी बदलाव समय रहते पकड़ में आ जाए।
c57a6af6-9c7
किसानों को क्या करना होगा
रिज एंड फरो, रेज्ड बेड और डायरेक्ट सीडेड राइस जैसी वैज्ञानिक खेती तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। इनसे कम पानी में भी अच्छी पैदावार ली जा सकती है। इससे किसानों को नुकसान से बचाने की कोशिश होगी।
बीज और सिंचाई का इंतजाम कैसा होगा
साथ ही मौजूद जल स्रोतों का पूरा इस्तेमाल किया जाएगा। सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि कम पानी में भी खेती जारी रह सके। इससे सूखे के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
bihar-farm-490856
सूखा पड़ा तो क्या करेगी सरकार
इसले लिए सभी जिलों से क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान पहले ही बनवा लिए गए हैं। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है ताकि किसी भी हालात से तेजी से निपटा जा सके।
ये खबरें भी पढ़िए...
El Nino: 56 साल तक देश के लिए बंद रही थी मानसून की भविष्यवाणी
अमानक बीज से बर्बाद फसल पर सिसक रहे किसान, चुप्पी साधे बैठी सरकार
इस बार मानसून 2026 में कम बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट- खरीफ फसलों पर खतरा मगर…
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari