एमपी शिक्षा विभाग में तबादलों के नाम पर बड़ी गड़बड़ी, ढाई लाख टीचर्स की बढ़ी परेशानी

Sandeep Kumar | Jun 15, 2025, 24:03 IST
Share
Big update on transfers
Big update on transfers

एमपी शिक्षा विभाग में शिक्षक तबादलों को लेकर गड़बड़ी सामने आई है। इससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठे हैं। स्कूलों में एक ही पद पर दो-दो शिक्षकों की पोस्टिंग की गई है

मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां केवल एक पद खाली है, वहां दो टीचर्स भेजे गए हैं। कुछ स्कूलों में पहले से प्रिंसिपल पदस्थ हैं, फिर भी नए प्रिंसिपल भेजे गए हैं। डीपीआई और वल्लभ भवन से अलग-अलग ट्रांसफर आदेश जारी हो रहे हैं। नियमानुसार, टीचर्स के तबादले ऑनलाइन होने चाहिए, लेकिन वल्लभ भवन से ऑफलाइन आदेश जारी हो रहे हैं। इस गड़बड़ी ने प्रदेश के ढाई लाख टीचर्स को परेशानी में डाल दिया है।

वल्लभ भवन और DPI के आदेशों में टकराव

तबादला प्रक्रिया की मुख्य समस्या यह है कि दो अलग-अलग स्रोतों से आदेश जारी हो रहे हैं। DPI की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत शिक्षक तबादले हो रहे हैं। वल्लभ भवन से ऑफलाइन आदेश भेजे जा रहे हैं। यह दोहरी प्रक्रिया भ्रम पैदा कर रही है और शिक्षकों की कार्यशैली पर असमंजस की स्थिति बना रही है।

ये खबर भी पढ़िए... पचमढ़ी से चलेगी एमपी सरकार! BJP का प्रशिक्षण शिविर शुरू

एजुकेशन पोर्टल 3.0 बना परेशानी की जड़

एमपी शिक्षा विभाग द्वारा उपयोग में लाया गया एजुकेशन पोर्टल 3.0 तकनीकी गड़बड़ियों से जूझ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस पोर्टल से बिना कोई ठोस जानकारी लिए हुए तबादले कर दिए जा रहे हैं। इससे न केवल कार्यस्थलों में असंतुलन बन रहा है बल्कि परिवारिक और सामाजिक तौर पर भी शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस जिले के मंदिर में पुजारी ने खाया मांस, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मजार

प्रदेशभर में शिक्षक संगठन नाराज

प्रदेश के लगभग ढाई लाख शिक्षकों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि तबादलों के नाम पर मनमानी की जा रही है। पहले वल्लभ भवन से आदेश आते हैं, फिर DPI का आदेश आता है और शिक्षक तय नहीं कर पाते कि किसके आदेश का पालन करें।

ये खबर भी पढ़िए... शिक्षकों की अपील : बच्चों की सेहत को देखते हुए, स्कूल जुलाई में खोलें

विभागीय अधिकारी अब सक्रिय

शिक्षकों की बढ़ती शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि वल्लभ भवन से जारी हो रहे ऑफलाइन ट्रांसफर आदेश अब रोक दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एजुकेशन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियों को दूर कर लिया गया है, और अब ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... अब कोई स्कूल बिना शिक्षक के नहीं, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता

केवल ऑनलाइन ट्रांसफर ही मान्य होंगे

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल ने कहा कि केवल एजुकेशन पोर्टल 3.0 से ही ऑनलाइन तबादले मान्य होंगे। उन्होंने दो शिक्षकों को एक ही पद पर पोस्ट करना अस्वीकार्य बताया। गोयल ने यह भी कहा कि इस संबंध में हुई लापरवाही पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • DPI
  • एमपी शिक्षा विभाग
  • वल्लभ भवन
  • शिक्षकों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच