एमपी के इस जिले के मंदिर में पुजारी ने खाया मांस, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मजार

Sandeep Kumar | Published:
Share
morena-temple-meat-controversy
morena-temple-meat-controversy

मुरैना के माधवपुरा क्षेत्र में स्थित लगभग 50 साल पुराने आसमानी माता मंदिर में विवाद उत्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने मंदिर में मांस मिलने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मुरैना में शनिवार को दो धार्मिक स्थलों पर विवाद उत्पन्न हुआ। माधौपुरा की पुलिया पर स्थित आसमानी माता मंदिर में जानवर की बलि चढ़ाकर मांस खाने का आरोप पुजारी और उसके स्वजन पर लगाया गया। इसके बाद सैंकड़ों लोग जमा हुए और हंगामा किया।

पुलिस ने पुजारी और उसके चार स्वजन पर मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, टीआईटी कॉम्प्लेक्स स्थित एक मजार को रात के समय तोड़ दिया गया। इस पर सुबह लोग इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

स्थानीय निवासियों के विरोध और शिकायत के बाद, सीएसपी दीपाली चंदौलिया पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचीं। स्थिति को संभालने के बाद, पुलिस ने अमित उपाध्याय की शिकायत पर पुजारी रामभरोसे प्रजापति, मनोज, राजू, बलराम और गौरी प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मांस के नमूने को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस में कौन है कान फूंकने वाला? दिग्गी का बड़ा बयान- दिग्विजय जाए भाड़ में, कांग्रेस से जोड़ो

मांस मिलने से आहत हुई श्रद्धालुओं की आस्था

आसपास के लोगों ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है और वहां बलि देना या मांस पकाना पूर्णतः वर्जित माना जाता है। इस कारण, निवासियों ने पुजारी के व्यवहार को धार्मिक मान्यताओं का उल्लंघन बताया। उनका कहना है कि यह परंपरा के खिलाफ है और इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने बनाई महिला कर्मियों की दीवार

शेरजंग बाबा की मजार पर तोड़फोड़

इसी दिन रात के समय टीआईटी कॉम्प्लेक्स स्थित शेरजंग बाबा की मजार में कुछ अज्ञात तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। सुबह जब श्रद्धालु वहां पहुंचे तो मजार की स्थिति देखकर वे स्तब्ध रह गए और देखते ही देखते वहां भी भीड़ जुट गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया।

ये खबर भी पढ़िए... सगाई से दो दिन पहले हनी ट्रैप में फंसा युवक, खेत में बुलाकर युवती ने किया कांड...

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मजार में हुई तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के पीछे की मंशा और साजिश की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ दो युवकों के बयान का वीडियो, कादरी बोले मैं पुलिस में शिकायत कर रहा

धार्मिक सौहार्द पर खतरा, पुलिस चौकन्ना

दोनों घटनाएं एक ही दिन में सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। प्रशासन और पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है ताकि किसी प्रकार की सांप्रदायिक उथल-पुथल न हो।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫

मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना
  • मजार
  • मंदिर
  • पुजारी
  • मांस
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन