मध्यप्रदेश में सुबह 10:30 बजे तक 230 में से 226 सीटों के रुझान, बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे

Rahul Garhwal | Dec 03, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में सुबह 10:30 बजे तक 230 में से 226 सीटों के रुझान, बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे
मध्यप्रदेश में सुबह 10:30 बजे तक 230 में से 226 सीटों के रुझान, बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे

मध्यप्रदेश में सुबह 10:30 बजे तक 230 में से 226 सीटों के रुझान में बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे चल रही है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग जारी है। सुबह 10.30 बजे तक 230 में से 226 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर अन्य पार्टी आगे हैं।

कांग्रेस के जीतू पटवारी पीछे

इंदौर विधानसभा-1 से बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। राऊ में बीजेपी के मधु वर्मा आगे हैं। कांग्रेस के जीतू पटवारी अभी पीछे हैं। नरेला (भोपाल) से मंत्री विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी पीछे हैं। निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सुवासरा (मंदसौर) से मंत्री हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं। सीधी में डाक मतपत्रों की गिनती में चुरहट से अजय सिंह राहुल, सिहावल से कमलेश्वर पटेल, सीधी से रीती पाठक आगे चल रहीं हैं।

दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे

दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। जैतपुर से कांग्रेस की उमा धुर्वे आगे चल रही हैं। ग्वालियर विधानसभा से ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। बुरहानपुर में पहले राउंड में बीजेपी की प्रत्याशी अर्चना चिटनीस आगे चल रही हैं। गाडरवारा (नरसिंहपुर) से सांसद उदय प्रताप सिंह, मल्हारगढ़ (मंदसौर) से मंत्री जगदीश देवड़ा, नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं मुंगावली (अशोकनगर) से मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, दमोह से जयंत मलैया, सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। गाडरवारा से सांसद राव उदय प्रताप सिंह, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। खुरई से मंत्री भूपेंद्र सिंह, हरदा से मंत्री कमल पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं सतना से सांसद गणेश सिंह पीछे चल रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Madhya Pradesh Election Result
  • मध्यप्रदेश चुनाव रिजल्ट
  • Madhya Pradesh Assembly Election
  • mp election result
  • मध्यप्रदेश चुनाव में मतगणना जारी
  • mp result
  • BJP-Congress
  • बीजेपी-कांग्रेस
  • mp election Counting continue
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि