बिजली कंपनी ने उजागर किए बकायादारों के नाम, बिल न भरने वालों में कई रसूखदार
Ravi Singh | Sept 04, 2024, 20:29 IST
mpeb bill recovery
बिजली उपभोक्ता जिसने बिजली बिल जमा नहीं किया है, बिजली कंपनी ने बिल न भरने वाले बकायादारों के नाम आखिरकार सार्वजनिक कर दिए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बाकायदा नाम, पता और बकाया राशि के साथ अपने पोर्टल पर सूची डाली है।
Bhopal : बिजली कंपनी ने बिल न भरने वाले बकायादारों के नाम आखिरकार सार्वजनिक कर दिए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बाकायदा नाम, पता और बकाया राशि के साथ अपने पोर्टल पर सूची डाली है। इसमें भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के बड़े बिजली बकायादारों के नाम हैं।
बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि अब इनकी सूची सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी। 27 अगस्त को किए गए इस ऐलान के बाद अब बिजली कंपनी ने स्लैब के हिसाब से बकायदारों की सूची जारी की है।
भोपाल सिटी सर्कल में 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक बिल बकाया वाले लोगों की संख्या 1 हजार 863 है। 1 लाख रुपए से ज्यादा बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं की संख्या 18 हजार 363 है। इसमें सबसे ऊपर नाम प्यारे मियां का है। इनका 99 हजार 707 रुपए का बिल बकाया है। ऐसे ही BHOPAL MUNICIPAL CORPORETION यानी नगर निगम का 99 हजार 670 रुपए का बिल बाकी है। इसी क्रम में TANVEER FATMA का 99 हजार 584, SANGEETA INANIYA का 99 हजार 516 का बिल बाकी है।
भोपाल सिटी सर्कल में ही 1 लाख से ज्यादा बकाया बिल के उपभोक्ताओं में 221 नाम हैं। इनमें से ऊपर SP HQ BHOPAL है। नेहरू नगर स्थित इस भवन का 20 लाख 38 हजार 149 का बिल बकाया है। राजा भोज स्टेच्यू वीआईपी रोड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के नाम 8 लाख 51 हजार 17 का बिल बकाया है।
AC चलाने पर भी नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, अगर अपनाएंगे ये खास टिप्स
भोपाल जिले की बात करें तो मेसर्स श्री प्रभाकरण कंस्ट्रक्शन कंपनी का 36 लाख रुपए का बिल बकाया है। यह कंपनी मंडीदीप में संचालित होती है। भोपाल जिले के बकायादारों की इस सूची में 1 हजार 802 नाम हैं।
बैतूल में एक लाख से ज्यादा बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं की संख्या 146 है। इस सूची में पहला बिल संकुल केंद्र प्रभारी आफिस का है। यहां का 3 लाख 40 हजार 142 रुपए का बिल बकाया है। ग्राम पंचायत सातनेर का बिल 3 हजार 3 हजार 801 है। भैंसदेही हॉस्टल का 2 लाख 93 हजार 590 रुपए का बिल बाकी है।
एक लाख से ज्यादा बकाया बिल वालों की सूची में हरदा जिले से 504, नर्मदापुरम से 968, रायसेन जिले से 1 हजार 954, राजगढ़ जिले के 9 हजार 662, सीहोर जिले के 3 हजार 220, विदिशा जिले के 917 बकायादार शामिल हैं।
बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि अब इनकी सूची सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी। 27 अगस्त को किए गए इस ऐलान के बाद अब बिजली कंपनी ने स्लैब के हिसाब से बकायदारों की सूची जारी की है।
भोपाल सिटी सर्कल: प्यारे मियां का बिल बकाया
एसपी हेड क्वॉर्टर का 20 लाख का बिल बकाया
AC चलाने पर भी नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, अगर अपनाएंगे ये खास टिप्स
देखिए भोपाल सिटी सर्कल के बड़े बकायादारों की सूची...
36 लाख का बिल बकाया
बैतूल में 146 बकायादार एक लाख से ज्यादा वाले
सीहोर में सबसे ज्यादा बकायादार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari