ESB के परीक्षा कैलेंडर में सिर्फ तारीख, कितने संभावित पद और कब रिजल्ट, द सूत्र बता रहा
INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के परीक्षा कैलेंडर 2026 का लाखों युवाओं को इंतजार था। वह आखिरकार 15 दिसंबर को जारी हो गया है। वहीं, इसमें पदों का विवरण नहीं दिया गया है। साथ ही, कई परीक्षाओं के केवल संभावित माह बताए गए हैं।
द सूत्र इस संबंध में एक्सक्लूसिव दो जरूरी जानकारियां लेकर आ रहा है। पहला सबसे अहम, इसमें कितने संभावित पद हैं। दूसरा कि ईएसबी ने इस कैलेंडर में परीक्षा के साथ ही इनके रिजल्ट के लिए क्या संभावित समय तय किया है। ये दोनों ही गोपनीय मुद्दे इस कैलेंडर में जारी नहीं किए गए हैं।
इन दो भर्ती परीक्षाओं के पद पहले से घोषित
ये खबर भी पढ़िए...द सूत्र फिर सही; कर्मचारी चयन मंडल का परीक्षा कैलेंडर जारी, PSC का भी आ रहा
अब बाकी परीक्षाओं में इतने पद-
- ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 (जो 10 फरवरी को प्रस्तावित) - इसमें 400 से ज्यादा पद हैं।
- डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट (जो 18 फरवरी से प्रस्तावित) - इसमें करीब 890 पद हैं।
- ग्रुप 5 स्टाफ नर्स (फरवरी 2026 में प्रस्तावित) - 100 के आसपास पद।
- जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक (मार्च 2026 में प्रस्तावित) - इसके लिए करीब 1400 पद की डिमांड।
- हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड 4 (मार्च 2026 में प्रस्तावित) - इसमें करीब 1300 पद की डिमांड।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 (अप्रैल में संभावित) - यह करीब 500 पदों पर होगा।
- ग्रुप 3 सब इंजीनियर (अप्रैल में संभावित) - करीब 900 से ज्यादा पद।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 (सितंबर) - इसमें 150 से 175 पद संभावित।
- ग्रुप 4 असिस्टेंट ग्रेड 3 (सितंबर) - इसमें 200 के आसपास पद संभावित।
इनके रिजल्ट कब संभावित-
- सूबेदार/एसआई के पहले चरण का रिजल्ट फरवरी माह में।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 का रिजल्ट भी फरवरी में संभावित।
- ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 का रिजल्ट - मार्च माह में।
- तकनीकी शिक्षा का भी मार्च माह में।
- समूह 5 का रिजल्ट भी मार्च में संभावित रखा गया है।
- क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी का रिजल्ट अप्रैल में संभावित।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 का रिजल्ट जून माह में संभावित।
- ग्रुप 3 सब इंजीनियर का रिजल्ट जून में संभावित।
पात्रता परीक्षा के रिजल्ट
ईएसबी ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के लिए सितंबर माह तय किया है। प्राथमिक शिक्षक की पात्रता के लिए अक्टूबर माह तय किया है।
कुल पद, पुलिस के आएंगे 7000 से ज्यादा पद
अभी जो पद संभावित हैं, उनकी संख्या करीब 6000 होती है। इसमें पूर्व में घोषित एसआई/सूबेदार और ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 दोनों के पद जोड़े गए हैं। ऐसे में यह संख्या करीब सात हजार पद हो जाती है। यानी सात हजार पदों पर ईएसबी साल 2026 में भर्ती करेगा।
वहीं, साल के अंत में ईएसबी के जरिए एक बार फिर आरक्षक भर्ती निकाली जाएगी। जो फिर 7 से साढ़े सात हजार पद की संभावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही करीब 21 हजार पदों की भर्ती तीन साल में करने की बात कर चुके हैं।
ऐसे में आरक्षक भर्ती के दूसरे चरण में फिर से सात से साढ़े सात हजार पद आएंगे। इसके साथ ही ईएसबी ने अक्टूबर माह में ही ग्रुप 1 सब ग्रुप 1 और ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 की भी भर्ती संभावित बताई है। ऐसे में भर्ती संख्या और बढ़ेगी।
ईएसबी यह एंट्रेंस एग्जाम भी कराएगा
- एनीमल हस्बेंड्री एंड डेयरी (मई 2026)
- एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (मई)
- प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (जून)
- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (जून)
- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) - (जून)
एलिजिबिलिटी परीक्षाएं केवल दो होंगी
- मिडिल स्कूल टीचर (जुलाई)
- प्राइमरी स्कूल टीचर (अगस्त)
वहीं, एलिजिबिलिटी परीक्षा में स्कूल शिक्षा में केवल मिडिल और प्राइमरी होने से उम्मीदवारों में खासी निराशा है। वर्ग 1 के उम्मीदवारों के लगातार सवाल हैं कि उनकी पात्रता परीक्षा क्यों नहीं हो रही है। फिलहाल, ईएसबी से इस सवाल का जवाब अभी बाकी है। कैलेंडर में फिलहाल पात्रता परीक्षा केवल दो ही हैं।