ईएसबी सिपाही भर्ती में धार, आलीराजपुर जैसे आदिवासी जिले वालों को सेंटर 800 किमी दूर दिए

Sanjay Gupta | Nov 11, 2025, 15:02 IST
Share
esb-police-recruitment-adivasi-youth-exam-center-800km
esb-police-recruitment-adivasi-youth-exam-center-800km

ईएसबी सिपाही भर्ती में उम्मीदवारों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। इसमें आदिवासी जिलों के युवाओं को 700-800 किमी दूर परीक्षा केंद्र मिले हैं।

INDORE. भोपाल के कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने एपटेक कंपनी को ऑनलाइन परीक्षा का ठेका दिया है। इस कारण नई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। पहले, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण कंपनी ने परीक्षा केंद्र और शहर एक महीने पहले ही लीक कर दिए थे। वहीं, इसके बाद बवाल मचने पर सुधार किया गया था।

वहीं अब सिपाही भर्ती के सेंटर 700-800 किमी दूर कर दिए गए हैं। मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। यह परीक्षा 7500 पदों के लिए हो रही है। वहीं, इसके लिए करीब 9 लाख 70 हजार फार्म भरे गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर संभागायुक्त ने की कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, 5 साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा

धार जैसे आदिवासी जिले में यह हुआ

धार, आलीराजपुर, बड़वानी जैसे आदिवासी जिलों के युवाओं को दूर सेंटर मिला है। कई उम्मीदवारों को धार से 700 से 800 किमी दूर रीवा, सीधी, सतना जैसे शहरों में परीक्षा केंद्र दिया गया है। परीक्षा केंद्र सात दिन पहले और सिटी दो दिन पहले ही बताई जाती है। इस वजह से उम्मीदवारों को ऐनवक्त पर आने-जाने का साधन तलाशने से लेकर खर्चे तक की समस्या आ रही है। एक महिला उम्मीदवार को धार से सीधी परीक्षा केंद्र दिया गया है। इसी तरह एक युवा उम्मीदवार जो मनावर तहसील, धार का है, उसे भी सीधी मिला है। धार के डही तहसील के छोटे गांव नरझली के युवा को भी सीधी भेजा गया है। एक अन्य उम्मीदवार को रीवा दिया गया है।
d66c76ad-1cf
d66c76ad-1cf

ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी सिपाही भर्ती में दलाल सक्रिय, 6.50 लाख में पास कराने का ऑफर, दावा 29 पहले करा चुके पास

प्राथमिकता वाले शहर नहीं दिए गए

परीक्षा केंद्र के लिए उम्मीदवारों से उनकी प्राथमिकता वाले तीन-चार शहर भरने के लिए दिए जाते हैं। इन युवाओं ने बताया कि उन्होंने इसके लिए चिन्हित शहरों में से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और खंडवा को चुना था। वहीं, इनमें से कुछ नहीं मिला और उन्हें रीवा, सीधी, सतना जैसे शहरों में भेजा गया है।

911536f2-d7f
911536f2-d7f

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

क्यों हुआ ऐसा?

इस संबंध में ईएसबी के अधिकारियों ने बताया कि युवाओं की समस्या और शिकायत सही है। समस्या यह है कि परीक्षा शहर तय है। वहीं उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक (9.70 लाख करीब) है। ऐसे में कई उम्मीदवारों के साथ यह हुआ है कि उन्हें तय शहर नहीं मिला है।

समस्या यह है कि सॉफ्टवेयर में यह विकल्प नहीं है, कि यदि प्राथमिकता वाला शहर भरा हो, तो नजदीकी शहर दिया जाए। इस वजह से सॉफ्टवेयर रैंडम तरीके से किसी भी उम्मीदवार को उस दिन का खाली शहर और सेंटर दे देता है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी पुलिस भर्ती 2025 : 7500 पद पर सिपाही भर्ती में उम्र सीमा तय करने की तारीख बदली, सालों बाद आई ASI में छूट भी नहीं

पूर्व में भी उठी थी यह समस्या

यह समस्या पूर्व में भी ईएसबी के सामने आ चुकी है। इसके लिए एक-दो बार मीटिंग भी हुई कि इसका रास्ता निकाला जाए। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा का ठेका लेने वाली कंपनियों ने अभी सॉफ्टवेयर में इस तरह के प्रावधान नहीं किए हैं। इसके चलते लाखों युवा उम्मीदवारों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • सिपाही भर्ती
  • परीक्षा केंद्र
  • ईएसबी
  • विधायक डॉ. हीरालाल अलावा
  • सिपाही भर्ती परीक्षा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा