MP Tourism: एमपी के इस फोर्ट में अचानक गायब हुई थी पूरी बारात, जानें इसके पीछे का गहरा रहस्य
Bhopal Tourism: भारत अपने प्राचीन और राजसी किलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं सैकड़ों किलों में से एक है मध्यप्रदेश का गढ़कुंडार किला। ये अपने गहरे रहस्यों और चौंकाने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि इस किले में एक पूरी बारात अचानक गायब हो गई थी।
ये मध्य प्रदेश के निवाड़ी (एमपी पर्यटन) जिले में एक पहाड़ी पर स्थित है। इस रहस्यमय किला की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किलों में होती है। यह किला पांच मंजिला है। इसमें तीन मंजिल ऊपर दिखाई देती हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे बनी हुई हैं।
इस किले के निर्माण की सही जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन इतिहासकार इसे 11वीं सदी का बताते हैं। माना जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना हो सकता है। इस पर चंदेल, बुंदेला और खंगार जैसे कई शासकों ने शासन किया था।
स्थानीय लोगों के बीच एक बहुत डरावनी कहानी मशहूर है कि एक बार पास के गांव से आई बारात किले में घूमने आई थी। घूमते-घूमते 50 से 60 लोग तलघर में गए और अचानक गायब हो गए, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला।
किले (mp tourism) की बनावट इतनी भूल भुलैया जैसी है कि कोई भी अंजान व्यक्ति इसमें आसानी से रास्ता भटक सकता है। इसमें बहुत सारे रास्ते ऐसे हैं जो अचानक बंद हो जाते हैं या एक ही जगह पर वापस लाते हैं।
बारात गायब होने और ऐसे ही कई रहस्यमय हादसों के बाद, लोगों ने सुरक्षा कारणों से तलघर और नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया। अब उन मंजिलों तक पहुंचना संभव नहीं है।
कहते हैं कि इस ऐतिहासिक किला में राजाओं का बड़ा खजाना छिपा हुआ है। इस खजाने को ढूंढने की कोशिश में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इससे इस किले का रहस्य (mysterious places) और भी गहरा हो जाता है। Madhya Pradesh