MP के सरकारी कर्मचारी जल्द कर लें ये काम, नहीं तो अटकेगी सैलरी

Sandeep Kumar | Jan 10, 2025, 16:08 IST
mp government employees Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब कर्मचारियों को अपने समग्र आईडी ( samagra-id ) पोर्टल को जल्द ही अपग्रेड करना होगा, अन्यथा उनका वेतन रोका जा सकता है।

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब कर्मचारियों को अपने समग्र आईडी ( samagra-id ) पोर्टल को जल्द ही अपग्रेड करना होगा, अन्यथा उनका वेतन रोका जा सकता है। वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत समग्र आईडी को आईएफएमआईएस पोर्टल में अपडेट किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 28 फरवरी 2025 तक पूरी करनी होगी। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति का ब्यौरा भी 31 जनवरी तक जमा करना है।





0a38decf-2c2


fb869be1-366


बजट 2025: सात फीसदी तक पहुंच सकती है देश की विकास दर



भारत को तेजस का इंतजार, चीन बना रहा है घातक विमान : वायुसेना प्रमुख



समग्र आईडी अपडेट

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 28 फरवरी तक अपनी समग्र आईडी को आईएफएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करना होगा। समग्र आईडी के अपडेट के बाद कर्मचारियों के बैंक खाते और सैलरी के बीच लिंक स्थापित होगा। सभी सरकारी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा करना अनिवार्य होगा। इसमें कर्मचारियों को अपनी वर्तमान संपत्ति, खरीदी की जानकारी और भुगतान के तरीके का विवरण देना होगा।





देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI में संभालेंगे बड़े पद



12 नई छुट्टियों की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 12 नए अवकाश घोषित किए हैं। अब कर्मचारी हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। यह अवकाश 2025 से लागू होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए समग्र आईडी को अपडेट करने की समय सीमा 28 फरवरी तक तय की गई है। इसमें पहले चरण में कर्मचारियों की समग्र आईडी को उनके बैंक खाते से जोड़ा जाएगा, और दूसरे चरण में संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी लिंक किया जाएगा।



भ्रष्ट अधिकारियों पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम, फुल बेंच को भेजा मामला





Tags:
  • सरकारी कर्मचारी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी के सरकारी कर्मचारी
  • MP Government Employees
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Samagra ID
  • समग्र आईडी