प्राइवेट जेट के बाद 225 करोड़ का नया एयरबस ACH160 हेलीकॉप्टर खरीद रही एमपी सरकार, नवंबर के अंत तक भोपाल आने की उम्मीद, जानें खासियत
Aman Vaishnav | Oct 22, 2026, 09:05 IST
मध्य प्रदेश सरकार का नया 9 सीटर हाईटेक एयरबस एसीएच160 हेलीकॉप्टर जो नवंबर के अंत तक भोपाल पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश सरकार फ्रांस की मशहूर एयरबस कंपनी से नया हाईटेक हेलीकॉप्टर ACH160 खरीद रही है। इसके नवंबर के आखिरी हफ्ते तक मिलने की उम्मीद है। यह हेलीकॉप्टर फ्रांस से उड़कर सीधे मध्य प्रदेश नहीं आएगा। इसके बजाय, इसके सभी कलपुर्जे समुद्री रास्ते से मुंबई बंदरगाह लाए जाएंगे। हेलीकॉप्टर की असल कीमत 125 करोड़ रुपए है, लेकिन टैक्स और अंदरूनी सजावट मिलकर यह करीब 225 करोड़ रुपए का पड़ेगा।
एमपी सरकार का नया हेलीकॉप्टर
इसके लिए वडोदरा, बेंगलुरु या नोएडा में से किसी एक जगह को चुना जा सकता है। वहां इन सभी पुर्जों को जोड़कर पूरा हेलीकॉप्टर तैयार किया जाएगा।
जब यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब कंपनी सुरक्षा और तकनीकी जांच के लिए इसका फ्लाइट टेस्ट करेगी। सब कुछ सही पाए जाने के बाद ही इसे (हेलीकॉप्टर ACH160) उड़ाकर भोपाल लाया जाएगा।
दो पायलट फ्रांस से लेकर आए खास ट्रेनिंग
नए हेलीकॉप्टर में क्या खूबियां हैं?
- यात्रियों की जगह: इसमें 2 क्रू मेंबर के अलावा 9 यात्री आराम से बैठ सकते हैं।
- वजन उठाने की क्षमता: इसका टेकऑफ भार 6050 किलोग्राम है, जबकि यह लटकता हुआ भार 1600 किलोग्राम तक उठा सकता है।
- पुराने हेलीकॉप्टर से तुलना: साल 2011 में सरकार ने ईसी155 बी1 मॉडल खरीदा था। उसमें 2 क्रू मेंबर और सिर्फ 6 यात्री बैठ पाते थे। उसकी कुल टेकऑफ क्षमता केवल 4920 किलोग्राम थी।
- इंजन और सुरक्षा: यह दो इंजन वाला आधुनिक हेलीकॉप्टर है, जो वीआईपी दौरों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है।
225 करोड़ का पड़ेगा हेलीकॉप्टर?
इसकी शुरुआती या मूल कीमत करीब 125 करोड़ रुपए है। विदेशी खरीद होने की वजह से इस पर लगभग 35 प्रतिशत टैक्स चुकाना होगा। इसमें आईजीएसटी (IGST), आयात शुल्क (Import Duty) और डीजीसीए की फीस शामिल है, जो करीब 78.75 करोड़ रुपए बनती है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री और वीआईपी की सुरक्षा व सुविधाओं के हिसाब से इसके केबिन और इंटीरियर को कस्टमाइज कराया जा रहा है। इस पर लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन सभी टैक्स और जरूरी खर्चों को जोड़ दें तो यह हेलीकॉप्टर सरकार को करीब 225 करोड़ रुपए की लागत में पड़ेगा।
मध्यप्रदेश सरकार का बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान
FAQ
1. मध्य प्रदेश सरकार कौन सा नया हेलीकॉप्टर खरीद रही है?
मध्य प्रदेश सरकार फ्रांस की एयरबस कंपनी से नया एसीएच160 (ACH160) मॉडल खरीद रही है। इस हेलीकॉप्टर के नवंबर माह के आखिर तक मिलने की पूरी उम्मीद है, हालांकि अभी आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है।
2. एमपी सरकार का
नया हेलीकॉप्टर 9 सीटर है और इसमें 2 क्रू मेंबर बैठते हैं, जबकि 2011 में खरीदे गए ईसी155 बी1 मॉडल में सिर्फ 6 यात्री बैठ सकते थे। नए हेलीकॉप्टर की टेकऑफ भार क्षमता 6050 किलोग्राम है, जो पुराने वाले की 4920 किलोग्राम क्षमता से काफी ज्यादा है।
सतना में आबकारी अधिकारी की पत्नी के पेट में लगी गोली, शस्त्र पूजा के बाद अलमारी में रख रही थी बंदूक, किराएदार बोला...
By Aman Vaishnav
मुंबई में इंडिया केम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में कारोबारियों व उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
By Aman Vaishnav
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
By Harish Divekar
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 85 लाख वोटर करेंगे मतदान, 6926 प्रत्याशी मैदान में, जानें कैसे डालें वोट
By Raghvendra Singh Rathore
जिंदगीभर सरकार की सेवा, अब इलाज के लिए संघर्ष! एमपी के पेंशनर्स ने सीएम से की कैशलेस सुविधा की मांगी
By Ramanand Tiwari

एमपी में 5 लाख खनिज वाहनों पर लगेगा माइनिंग टैग, टूटने पर परिवहन बंद! कलेक्टरों को एक महीने का समय
By Ramanand Tiwari
योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, सीएम मोहन यादव की कलेक्टरों को दो टूक, अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण
By Ramanand Tiwari