सैलरी के लिए सर्विस बुक में आधार-समग्र लिंक जरूरी, IAS, IPS समेत सरकारी कर्मचारियों के लिए नियम

Rohit Sahu | Jul 12, 2025, 12:06 IST
Share
Mp service bookk
Mp service bookk

मध्यप्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन तभी मिलेगा, जब उनकी सर्विस बुक आधार और समग्र आईडी से लिंक होगी। यह नियम IAS, IPS, IFS सहित सभी स्थायी कर्मचारियों पर लागू है।

मध्यप्रदेश सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों को हर महीने वेतन तभी मिलेगा जब उनकी सर्विस बुक (सेवा विवरण) को आधार और समग्र आईडी से लिंक किया गया हो। यह नियम सभी IAS, IPS, IFS सहित नियमित कर्मचारियों पर लागू होगा।

समग्र ID लिंक करना क्यों जरूरी है?

सरकार का कहना है कि आधार से लिंक करने से कर्मचारी की पहचान पक्की हो जाती है। हालांकि, समग्र ID क्यों जरूरी है, इस पर कोई सीधा कारण नहीं बताया गया है। फिर भी माना जा रहा है कि यह कदम डिजिटल पहचान और डेटा की सही व्यवस्था के लिए उठाया गया है।वित्त विभाग ने सभी कलेक्टरों, कमिश्नरों और विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे आईएफएमआईएस पोर्टल पर कर्मचारियों की प्रोफाइल को समग्र आईडी से सत्यापित कराना सुनिश्चित करें।

अन्य कर्मचारी भी आएंगे दायरे में

अभी यह नियम स्थायी सरकारी कर्मचारियों के लिए है। सरकार नियम को जल्द ही यह संविदा, दैनिक वेतनभोगी और मानदेय पर काम कर रहे कर्मचारियों पर भी लागू होगा। ऐसा होने पर यह संख्या बढ़कर साढ़े सात लाख (7.5 लाख) कर्मचारियों तक पहुंच सकती है।

आधार-समग्र लिंक में क्या क्या दिक्कत आती है?

कई कर्मचारियों की समग्र ID में नाम की स्पेलिंग या जन्मतिथि गलत है। इस वजह से आधार से लिंकिंग नहीं हो पा रही है। इन्हें ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को MP Online Kiosk या नगर निगम ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
अगर समग्र और आधार की जानकारी मेल नहीं खाती, तो लिंकिंग फेल हो जाती है, और वेतन रुक सकता है।

वित्त विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों की प्रोफाइल को IFMIS पोर्टल पर जल्दी से जल्दी समग्र ID से वेरीफाई कराएं।

कर्मचारी कैसे करें आधार-समग्र लिंकिंग?

सरकारी कर्मचारी IFMIS पोर्टल (Employee Self Service) पर लॉगिन करें।

अपनी प्रोफाइल में नीचे दिए गए अनुसार लिंकिंग करें।

अपनी समग्र ID दर्ज करें।

समग्र ID पहले से समग्र पोर्टल पर अपडेटेड होनी चाहिए।

आधार कार्ड से लिंक होनी चाहिए।

वेतन जिस बैंक खाते में आता है, वह खाता भी आधार से लिंक होना जरूरी है।

सरकार सर्विस बुक में समग्र क्यों लिंक कराना चाहती है?

सरकार का कहना है कि इस नियम से प्रदेश के कर्मचारियों की पहचान और अटेंडेंस को आसानी से वेरिफाई किया जा सकेगा। हालांकि, समग्र आईडी को अनिवार्य करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। इसी वजह से कुछ कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी कर्मचारी सैरी | आधार लिंक | MP News | aadhar linked aadhar linked user एमपी वित्त विभाएमपी कर्मचारी सैलरीएमपी वित्त विभाग

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • एमपी कर्मचारी सैलरी
  • aadhar linked user
  • एमपी वित्त विभाग
  • समग्र आईडी
  • ifmis
  • आधार लिंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब