एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार

Aman Vaishnav | May 13, 2026, 13:47 IST
Share
mp govt mohan yadav takes 1800 crore loan may 2026
mp govt mohan yadav takes 1800 crore loan may 2026

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज 13 मई को 1800 करोड़ रुपए का लोन ले रही है। इससे पहले सरकार ने इस साल 4600 करोड़ रुपए का लोन लिया था। यानी, सिर्फ डेढ़ महीने में ही सरकार ने कुल 6400 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से बाजार से कर्ज लेने जा रही है। सरकार आज, 13 मई को 1800 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। इसमें 1200 करोड़ और 600 करोड़ रुपए के दो अलग-अलग राज्य विकास ऋण (SDL) शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में सरकार ने चार हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

15 अप्रैल 2026 से लागू होगा ऋण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने 7.86% मध्यप्रदेश राज्य विकास ऋण 2042 के तहत 1200 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी किया है। इसके अलावा 600 करोड़ रुपए का एक और ऋण लिया जा रहा है।

यह ऋण 15 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसकी नीलामी 12 मई 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक के मुंबई ऑफिस के जरिए की गई थी। आज, 13 मई को इस ऋण का भुगतान किया जाएगा।

mp-govt-mohan-yadav-takes-1800-crore-loan-may-2026
mp-govt-mohan-yadav-takes-1800-crore-loan-may-2026

ब्याज का भुगतान हर साल इस दिन होगा

सरकार ने जो बॉन्ड जारी किया है उसकी अवधि 16 साल तय की गई है। इस पर निवेशकों को 7.86 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा। ब्याज का भुगतान हर साल 15 अक्टूबर और 15 अप्रैल को आधे-आधे साल के हिसाब से किया जाएगा।

आरबीआई का ई-कुबेर सिस्टम

नीलामी प्रक्रिया आरबीआई के ई-कुबेर सिस्टम के जरिए ऑनलाइन की गई थी। राज्य सरकार ने कुल राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा गैर-प्रतिस्पर्धात्मक बोलीदाताओं के लिए रखा है। इसके अलावा, किसी एक बोलीदाता को ज्यादा से ज्यादा एक प्रतिशत राशि ही दी जा सकेगी।

कहां खर्च होगा कर्ज का पैसा

राज्य सरकार ने बताया है कि इस ऋण से जो राशि मिलेगी उसे प्रदेश की विकास योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं के लिए खर्च किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी भी ले ली गई है।

वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में मध्य प्रदेश को 1573.12 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष मिला था। वहीं 2025-26 के संशोधित अनुमान में सिर्फ 7.26 करोड़ रुपए का अधिशेष दिखाया गया है।

एमपी सरकार पर कितना कर्ज

रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2025 तक राज्य सरकार पर कुल 4 लाख 14 हजार 611.56 करोड़ रुपए का ऋण बाकी है। इसमें बाजार से लिया गया कर्ज, वित्तीय संस्थानों का कर्ज, केंद्र सरकार से प्राप्त ऋण और अन्य देनदारियां शामिल हैं।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मई को कितना कर्ज लिया है?
    मध्य प्रदेश सरकार ने आज 13 मई 2026 को कुल 1800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इसमें 1200 करोड़ और 600 करोड़ के दो अलग-अलग बॉन्ड शामिल हैं।
  2. एमपी सरकार को कर्ज पर कितना ब्याज देना होगा और यह कब तक चुकाना है?
    सरकार इस कर्ज पर 7.86% की दर से सालाना ब्याज देगी। यह कर्ज 16 साल की अवधि के लिए लिया गया है और इसकी मैच्योरिटी 15 अप्रैल 2042 को होगी।
  3. वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार पर कुल कितना कर्ज है?
    वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार पर कुल 4 लाख 14 हजार 611.56 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। इसमें बाजार का कर्ज और अन्य देनदारियां शामिल हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...

मोहन सरकार का सुपर एक्शन प्लान, 25 विभागों के 45 बड़े मुद्दों पर CM लगाएंगे मुहर

पीएम मोदी के मिशन पर MP में एक्शन, यूसीसी लागू करेगी मोहन सरकार!

एमपी सरकार फिर लेगी 5600 करोड़ कर्ज, कुल आंकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ पार

लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार, हाउसिंग बोर्ड को मिली जिम्मेदारी

Tags:
  • मोहन सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • राज्य सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती