PWD इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, जानें क्यों भड़का युवती का गुस्सा
Vikram Jain | Dec 09, 2024, 17:47 IST
MP Gwalior Dabra girl beats PWD sub engineer with slippers
ग्वालियर के डबरा में PWD के सब-इंजीनियर की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए सब इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई कर दी। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक युवती ने लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के सब-इंजीनियर की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह हैरान करने वाली घटना डबरा के रेस्ट हाउस में हुई। पिटाई करने वाली युवती ने सब इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि डबरा में कार्यरत सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने उसे नौकरी देने के झांसा देकर रेस्ट हाउस में बुलाया था। जहां उसके साथ गलत हरकत की गई है। अब इंजीनियर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, दतिया के रहने वाले रामस्वरूप कुशवाह लोक निर्माण विभाग (PWD) में सब इंजीनियर (sub-engineer) के पद पर डबरा में पदस्थ है। किसी परिचित ने एक युवती की मुलाकात उनसे कराई थी, युवती को नौकरी की जरूरत थी। आरोप है कि सब इंजीनियर कुशवाह ने उसे नौकरी देने का भरोसा दिया था। इसके बाद इंजीनियर ने रविवार को युवती को नौकरी देने का झांसा देकर डबरा रेस्ट हाउस में मिलने बुलाया था। यहां युवती के सामने अवैध संबंध बनाने की डिमांड रखी गई थी। जिसके बाद आक्रोशित युवती ने सब इंजीनियर की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान इंजीनियर ने अपना बचाव भी किया लेकिन युवती नहीं रूकी और परिसर से बाहर खींचकर उसकी चप्पलों से पिटाई करती रही।
युवती ने आरोप लगाया है कि सब इंजीनियर उसे कमरे में ले गया। इसके बाद उसने गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी की नीयत को भांपते हुए चप्पल निकाली और जमकर पिटाई शुरू कर दी। युवती ने पहले कमरे के अंदर और फिर रेस्ट हाउस के बाहर इंजीनियर को चप्पलों से बुरी तरह पीटा।
घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें युवती यह कहते हुए सुनाई देती है कि तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन का दर्जा दिया था। आपने कितनों की जिंदगी को बर्बाद किया है। अब मैं पुलिस को बुलाने जा रही हूं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, मामले में युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले में डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है कि घटना को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है, मामले में युवती ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
घटना को लेकर सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो व्यक्ति महिला के साथ आए थे और उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। मुझे यह समझ में नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मैं बाद में इस विषय पर चर्चा करूंगा। फिलहाल इस घटना के सामने आने के विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानें क्या है पूरा मामला
चप्पलों से कर दी सब इंजीनियर की पिटाई
तूने मुझे परेशान किया...
मामले में दर्ज नहीं हुई शिकायत
आरोपी सब इंजीनियर का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA