ग्वालियर को मिली देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम की सौगात
Ravi Singh | Dec 04, 2024, 17:46 IST
MP Gwalior Geo Science Museum
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है। इस संग्रहालय के ज़रिए आपको उन सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएंगे जो आज भी हर किसी के मन में उठते हैं। जैसे कि पृथ्वी का जन्म कैसे हुआ? पृथ्वी का केंद्रीय कोर कैसा है....
आज ग्वालियर में महाराज श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के लोगों को यह अनूठी सौगात दी। दरअसल, उपराष्ट्रपति ने देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
ग्वालियर में देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम तैयार हो गया है, जो अब पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए एक नई पहचान बन गया है। 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस म्यूजियम में पृथ्वी के विकास से लेकर जीवन के विकास तक की जानकारी मिलेगी। यह म्यूजियम ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया बिल्डिंग में स्थित है। यह संग्रहालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और खान मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है, और जल्द ही इसका उद्घाटन केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा किया जाएगा।
इस म्यूजियम के जरिए आपको उन सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएंगे जो आज भी हर किसी के मन में उठते हैं। पृथ्वी का जन्म कैसे हुआ? पृथ्वी का केंद्रीय कोर कैसा है? अगर हमें पृथ्वी के केंद्र तक पहुंचना है तो हम वहां कैसे पहुंचेंगे और क्या होगा? पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई? ज्वालामुखी कैसे सक्रिय होते हैं? भूकंप आने पर क्या होता है? धरती पर डायनासोर कैसे विलुप्त हो गए? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आप ग्वालियर में बने जियो साइंस म्यूजियम से आसानी से जान सकते हैं।
![5f872de5-e4d]()
म्यूजियम की दूसरी गैलरी जीवन के विकास पर केंद्रित है, जिसमें विशेष रूप से जीवों के उत्थान और विकास के ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाया गया है। यह गैलरी जीवन के उत्पत्ति से लेकर पृथ्वी पर विभिन्न प्रजातियों के अस्तित्व में आने तक की जानकारी प्रदान करती है, जो शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
![05d99784-087]()
इस म्यूजियम की एक विशेषता यह है कि इसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाई गई दुर्लभ वस्तुएं रखी गई हैं, जैसे अंटार्कटिका और जापान से लाए गए रत्न और कीमती हीरे। इन दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह म्यूजियम की शोभा बढ़ाता है और दर्शकों को पृथ्वी के खगोलीय और भौगोलिक रहस्यों से परिचित कराता है।
![b561950b-124]()
इस संग्रहालय के बनने से ग्वालियर को नई पहचान मिलेगी, क्योंकि यह शहर न केवल पर्यटन बल्कि भूविज्ञान के क्षेत्र में भी एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगा। साथ ही ग्वालियर आने वाले पर्यटकों और छात्रों को भी नई जानकारी और शोध के अवसर मिलेंगे।
पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए एक नई पहचान
मिलेगा हर सवाल का जवाब
5f872de5-e4d
जीवन के विकास पर आधारित गैलरी
05d99784-087
दुनिया भर से आई दुर्लभ चीजें
b561950b-124
ग्वालियर को मिलेगी नई पहचान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA