MP Heat Wave : सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल, गुना सबसे हॉट, इंदौर का पारा 45 डिग्री पार
Sandeep Kumar | May 24, 2024, 06:34 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (68).jpg
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है । खासकर मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल इलाके भट्टी की तरह तप रहे हैं। प्रदेश में गुना सबसे गर्म रहा। यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी ( extreme heat ) पड़ रही है। इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सूरज की तपिश लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो रही है, जिसके कारण लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। वहीं, मुख्य बाज़ारों में सन्नाटा छाया हुआ है। लोग बहुत जरूरी कामकाज से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा। जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। वहीं इंदौर ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यहां दिन का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। 2016 में 19 मई के दिन इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। शिवपुरी में गुरुवार यानि 23 मई दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम करीब 6 बजे मौसम बदल गया। यहां तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। ग्वालियर में 42.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 41.5 डिग्री रहा। नर्मदापुरम, सीधी, उमरिया, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, धार और खरगोन में भी गर्मी रही। यहां टेम्प्रेचर 40 डिग्री से लेकर 44.6 डिग्री के बीच रहा। करीब एक सप्ताह से बुरहानपुर में झुलसाने वाली गर्मी महसूस की जा रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अगले 3 दिनों तक तापमान कम होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
भीषण गर्मी ( Heat Wave ) को लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले 3 दिन तक शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र में 'लू' के थपेड़े चलेंगे। इस गर्मी में पंखे और कूलर भी दम तोड़ रहे हैं। लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। बाज़ारों में लोग धूप से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा गमछा, टोपी या कपड़े से सिर ढक कर बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 24-25 मई से पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। इस वजह से भी गर्मी का असर बढ़ा हुआ है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
राजधानी समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों का पारा

लू का अलर्ट
भीषण गर्मी ( Heat Wave ) को लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले 3 दिन तक शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र में 'लू' के थपेड़े चलेंगे। इस गर्मी में पंखे और कूलर भी दम तोड़ रहे हैं। लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। बाज़ारों में लोग धूप से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा गमछा, टोपी या कपड़े से सिर ढक कर बाहर निकल रहे हैं।
नौतपा से पूरे प्रदेश में भारी गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 24-25 मई से पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। इस वजह से भी गर्मी का असर बढ़ा हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih