MP Weather Update: डिंडौरी में 2 दिन स्कूलों में छुट्टी, सिलेंडर भरा ट्रक नदी में समाया
Rohit Sahu | Jul 04, 2025, 17:05 IST
mp weather update
मध्यप्रदेश में मॉनसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। मंडला, डिंडौरी और जबलपुर समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टियाँ और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
मध्यप्रदेश में बारिश का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, बालाघाट और टीकमगढ़ जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
नेशनल हाईवे-30 पर लैंडस्लाइड होने से हाईवे बंद हो गया है। जबलपुर में नदी में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के बह गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जबलपुर के सलैया गांव में गैस सिलेंडर से लदा ट्रक नदी में बह गया। ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह पानी में ट्रक ले गया। तेज बहाव में ट्रक बह गया और ड्राइवर और उसके साथी ने नदी में कूदकर जान बचाई। अब क्रेन से ट्रक निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक में से कई सिलेंडर नदी में बह गए।
![71ee9327-b7f]()
डिंडौरी में बारिश के चलते 4 और 5 जुलाई को स्कूल बंद कर दिए गए। कलेक्टर नेहा माराव्या ने हाईस्कूल तक की छुट्टी घोषित की है। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते टिकरिया पुल के पास नर्मदा में बना मंदिर आधा डूब चुका है।
कटनी के रीठी तहसील में शिवनगर गांव के 25 घरों में दो फीट पानी भर गया। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाली नहीं होने से हालात बिगड़े।
टीकमगढ़ में 8 घंटे में 6 इंच बारिश हुई। जेल रोड स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पानी भर गया, जिससे एसडीआरएफ और पुलिस ने छात्राओं को रेस्क्यू किया।
बालाघाट में दंडई नाला और परसवाड़ा में वैनगंगा नदी का पानी पुलों पर चढ़ गया। सकरी पुल और तीनगढ़ी इलाके में यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मंडला के माहिष्मती घाट पर नर्मदा का छोटा रपटा डूब चुका है।
कटनी में सुबह से भारी बारिश से शहर पानी-पानी हो गया।
यह भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन मूसलाधार बारिश, आपके शहर में अलर्ट है या नहीं? जानें आज का मौसम
एमपी मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी और बालाघाट में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां शनिवार सुबह तक 8 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।
जबलपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
ग्वालियर, मुरैना, दमोह, सागर, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, धार, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
: MP weather | mp weather alert | mp ka mausam | एमपी में बारिश
नेशनल हाईवे-30 पर लैंडस्लाइड होने से हाईवे बंद हो गया है। जबलपुर में नदी में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के बह गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नदी में बहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक
71ee9327-b7f
डिंडौरी में स्कूलों की छुट्टी
कटनी में 25 घर डूबे, टीकमगढ़ में हॉस्टल से छात्राएं रेस्क्यू
टीकमगढ़ में 8 घंटे में 6 इंच बारिश हुई। जेल रोड स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पानी भर गया, जिससे एसडीआरएफ और पुलिस ने छात्राओं को रेस्क्यू किया।
बालाघाट और परसवाड़ा में नदियां उफान पर
कटनी में सुबह से भारी बारिश से शहर पानी-पानी हो गया।
यह भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन मूसलाधार बारिश, आपके शहर में अलर्ट है या नहीं? जानें आज का मौसम
अगले 24 घंटे में एमपी के इन जिलों में बारिश
जबलपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
ग्वालियर, मुरैना, दमोह, सागर, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, धार, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
: MP weather | mp weather alert | mp ka mausam | एमपी में बारिश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari