बालाघाट, उमरिया, मंडला समेत इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Sourabh Bhatnagar | Jul 07, 2025, 09:04 IST
mp-heavy-rain-school-holiday-july-7
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। उमरिया में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
@mp_wcdmp
दमोह में भी बारिश के कारण सोमवार 7 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है। कलेक्टर ने इस आदेश के तहत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित रहने के लिए कहा है, जबकि विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।
उमरिया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर ने 7 और 8 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। यहाँ पर भी नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ चुका है, जिससे इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
मंडला में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने इस आदेश को लागू करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में भी छुट्टी
बालाघाट में भी कलेक्टर ने 7 और 8 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
डिंडौरी में भारी वर्षा के चलते 7 जुलाई को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों मेंअवकाशघोषित
इसके अलावा कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने भी जिले में स्थित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों , सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए सोमवार सात जुलाई कोअवकाशघोषितकर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं और कई जगहों पर घरों में पानी घुस चुका है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और भारी बारिश की संभावना जताई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
heavy rain | Heavy Rainfall in Madhya Pradesh | mp monsoon forecast | mp monsoon news | mp monsoon report | MP Monsoon | MP monsoon Update | MP Weather update | MP Weather Updates | MP Weather Update Today | Schools closed | Mp latest news | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश | Jabalpur Latest News | Damoh News | Umaria News Balaghat latest News
जबलपुर में 7 और 8 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी
दमोह में भी भारी बारिश, स्कूल बंद
जिले में हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए 07 जुलाई को सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और महाविद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है l#Damoh
— Collector Damoh (@CollectorDamoh) July 6, 2025
शॉर्ट में समझें पूरी खबर
- मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, जिससे कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।
- जबलपुर और बालाघाट में 7-8 और दमोह में 7 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए हैं।
- उमरिया में रेड अलर्ट जारी किया गया है और 7-8 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
- मंडला जिले में 7 से 10 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
- मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
छुट्टी घोषित वाले जिले
- जबलपुर
- दमोह
- उमरिया
- मंडला
- बालाघाट
- डिंडौरी
- कटनी
उमरिया में रेड अलर्ट
☑️जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय मान्यता प्राप्त/सीबीएसई/आईसीएसई/नवोदय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये 7 एवं 8 जुलाई को अवकाश घोषित@JansamparkMP #umaria
— Collector Umaria (@CollectorUmaria) July 6, 2025
मंडला जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी
जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 7 जुलाई से 10 जुलाई तक जिले की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।@JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @mp_wcdmp pic.twitter.com/Q0GVfs281m
— Collector Mandla (@MandlaCollector) July 6, 2025
ज़िले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए 7 और 8 जुलाई का अवकाश घोषित
भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने किया आदेश जारीhttps://t.co/kHo4SY4uQs…@JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @schooledump #mandla pic.twitter.com/mSA6LcLjCo
— Collector Mandla (@MandlaCollector) July 6, 2025
#बालाघाट
भारी वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 7 एवं 8 जुलाई को सभी शासकीय,अशासकीय,अनुदान प्राप्त,सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। pic.twitter.com/Hah4PkrKn1
— Collector Balaghat (@collectorbalagh) July 7, 2025
🔸डिंडौरी में भारी वर्षा के चलते 7 जुलाई को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
Read more:https://t.co/pqegDoUHrV#dindori #JansamparkMP pic.twitter.com/rML4hrx7sA
— Collector Dindori (@dindoridm) July 6, 2025
🔷 बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में स्थित सभी आंगनवाडी केंद्रों में बच्चों के लिये सोमवार सात जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
RM-https://t.co/PFpi1RnGyD@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@mp_wcdmp #कटनी #katni pic.twitter.com/gZnJFFckre
— Collector Katni (@CollectorKatni) July 6, 2025
भारी बारिश से प्रभावित जिलों की स्थिति
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
heavy rain | Heavy Rainfall in Madhya Pradesh | mp monsoon forecast | mp monsoon news | mp monsoon report | MP Monsoon | MP monsoon Update | MP Weather update | MP Weather Updates | MP Weather Update Today | Schools closed | Mp latest news | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश | Jabalpur Latest News | Damoh News | Umaria News Balaghat latest News
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel