MP चेक पोस्ट विवाद: हाईकोर्ट ने चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर लगाया स्टे
Amresh Kushwaha | May 11, 2026, 14:04 IST
mp highcourt stay transport checkpost order
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने परिवहन चेक पोस्ट दोबारा खोलने के अपने ही पुराने आदेश पर स्टे लगा दिया है। भोपाल के ट्रांसपोर्टर अमन भोंसले की रिव्यू पिटीशन पर यह फैसला आया है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने परिवहन चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने के अपने ही पुराने आदेश पर स्टे लगा दिया है। इस फैसले से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को राहत मिली है। यह फैसला आज यानी 11 मई को हुई सुनवाई में लिया गया है। राज्य सरकार भी इस मामले में ट्रांसपोर्टरों के साथ खड़ी है।
हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने 16 अप्रैल 2026 को एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को सख्त निर्देश दिए थे। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने कहा था कि सभी बंद चेक पोस्ट 30 दिनों के भीतर दोबारा चालू किए जाएं।
कोर्ट का तर्क था कि 30 जून 2024 को चेक पोस्ट बंद करने का सरकारी आदेश, कोर्ट की पुरानी अंडरटेकिंग और साल 2018 के स्टे ऑर्डर का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा था कि चेक पोस्ट सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग रोकथाम और परिवहन नियमों के पालन के लिए जरूरी हैं।
भोपाल के ट्रांसपोर्टर अमन भोंसले ने हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपने 16 अप्रैल के आदेश पर स्टे दे दिया। इससे चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रुक गई है।
ट्रांसपोर्टरों को डर था कि चेक पोस्ट दोबारा खुलने से ओवरलोडिंग चेकिंग बढ़ेगी और उन्हें परेशानी होगी। वे आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे थे। आज का स्टे उनके लिए बड़ी राहत है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को परिवहन चेक पोस्टों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। ट्रांसपोर्टरों का आरोप था कि चेक पोस्टों पर उन्हें अनावश्यक परेशान किया जाता था। इसी के बाद सीएम ने जुलाई 2024 में सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बंद करा दिए थे।
सरकार का तर्क था कि इससे परिवहन क्षेत्र को सुविधा मिलेगी और अनावश्यक चेकिंग बंद होगी। अब सरकार स्पष्ट रूप से चेक पोस्ट दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं है।
परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अप्रैल के अंत में ही कह दिया था कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देगी। इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है। विधि विभाग से अनुमति मिलने के बाद उप महाधिवक्ता श्रेयस राज सक्सेना को अपील के लिए महाधिवक्ता ने नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त किरण शर्मा को इस मामले में आईओ नियुक्त किया गया है। किरण शर्मा सरकार की कानूनी टीम के साथ जबलपुर में मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़िए...
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हाईकोर्ट को बताएगा: चेक पोस्ट से कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा भी करोड़ों कमाता है
'सोने की ईंट' से लेकर चेक पोस्ट तक: एमपी विधानसभा में परिवहन विभाग पर घमासान
मध्य प्रदेश चेक पोस्ट व्यवस्था: चेक पोस्ट बंद अब चेक पाइंट पर हो रही वसूली
महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली, विधायक ने हटवाई चेक पोस्ट
पहले खोलने का आदेश, अब स्टे
कोर्ट का तर्क था कि 30 जून 2024 को चेक पोस्ट बंद करने का सरकारी आदेश, कोर्ट की पुरानी अंडरटेकिंग और साल 2018 के स्टे ऑर्डर का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा था कि चेक पोस्ट सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग रोकथाम और परिवहन नियमों के पालन के लिए जरूरी हैं।
अब उसी आदेश पर लग गया स्टे
ट्रांसपोर्टरों को डर था कि चेक पोस्ट दोबारा खुलने से ओवरलोडिंग चेकिंग बढ़ेगी और उन्हें परेशानी होगी। वे आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे थे। आज का स्टे उनके लिए बड़ी राहत है।
सीएम के आदेश पर बंद हुए थे चेक पोस्ट
सरकार का तर्क था कि इससे परिवहन क्षेत्र को सुविधा मिलेगी और अनावश्यक चेकिंग बंद होगी। अब सरकार स्पष्ट रूप से चेक पोस्ट दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं है।
सरकार भी उतरी मैदान में
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त किरण शर्मा को इस मामले में आईओ नियुक्त किया गया है। किरण शर्मा सरकार की कानूनी टीम के साथ जबलपुर में मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़िए...
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हाईकोर्ट को बताएगा: चेक पोस्ट से कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा भी करोड़ों कमाता है
'सोने की ईंट' से लेकर चेक पोस्ट तक: एमपी विधानसभा में परिवहन विभाग पर घमासान
मध्य प्रदेश चेक पोस्ट व्यवस्था: चेक पोस्ट बंद अब चेक पाइंट पर हो रही वसूली
महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली, विधायक ने हटवाई चेक पोस्ट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA