MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, 4 IAS अधिकारियों के तबादले

Sumit Kumar | Oct 18, 2026, 23:34 IST
Share
मध्य प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार, 18 अक्टूबर को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्त भी बदल दिए गए हैं। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जबलपुर नगर निगम में भी नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त बने रामप्रकाश अहिरवार

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक 2018 बैच के आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अभी तक रामप्रकाश अहिरवार जबलपुर नगर निगम के आयुक्त थे। उनकी जगह अब अभिमन्यु कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

4 आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट
4 आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

संस्कृति जैन को वित्त विभाग भेजा गया

2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर वित्त विभाग भेजा गया है। उन्हें मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

वहीं 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंजू अरुण कुमार का भी तबादला हुआ है। उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

अभी तक वे स्मार्ट सिटी भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं। उनके पास भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी था।

2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन।
2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन।

अभिमन्यु कुमार को जबलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी

2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिमन्यु कुमार को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वे अभी तक छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे।

किस अधिकारी को कहां भेजा गया?

अधिकारीनई पदस्थापना
संस्कृति जैन (2015)उप सचिव, वित्त विभाग
अंजू अरुण कुमार (2017)उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
रामप्रकाश अहिरवार (2018)आयुक्त, भोपाल नगर निगम
अभिमन्यु कुमार (2020)आयुक्त, जबलपुर नगर निगम

13 अक्टूबर को भी बदले गए थे कई जिलों के कलेक्टर

इससे पहले 13 अक्टूबर को भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ था। उस दौरान सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए थे। हरदा, जबलपुर, रायसेन, सिंगरौली, शाजापुर, नर्मदापुरम और बालाघाट में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए थे।

आदेश के मुताबिक बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर भेजा गया था। वहीं रोहित सिसोनिया को रायसेन और अंकित अस्थाना को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया था।

इसके अलावा परीक्षित संजय राव झाड़े को शाजापुर और आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम की जिम्मेदारी मिली थी। आदित्य सिंह को बालाघाट का कलेक्टर नियुक्त किया गया था। इस फेरबदल में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया था।

भागीरथपुरा कांड के आरोपी IAS रोहित सिसोनिया रायसेन कलेक्टर बने, कांग्रेस हमलावर | IAS Rohit Sisodia, accused in Bhagirathpura case, becomes Raisen Collector, Congress attacks
जिस पर भागीरथपुरा कांड में थे लापरवाही के आरोप, उस आईएएस रोहित सिसोनिया को बनाया रायसेन कलेक्टर, कांग्रेस हमलावर
14 Oct 2026 ,
By CHAKRESH
मोहन सरकार ने 13 अक्टूबर 2026 की रात आईएएस रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाया है। सिसोनिया भागीरथपुरा कांड के समय इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त थे। भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट में उनके नाम पर बड़ी लापरवाही दर्ज है। लेकिन यह अकेला मामला नहीं है, जब अफसर कांड करने के बाद भी पुरस्कृत होते रहे हैं।

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया था।

इस तरह 13 अक्टूबर को दस अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई थी। इसके पांच दिन बाद 18 अक्टूबर को सरकार ने चार और IAS अधिकारियों के तबादले किए। इस बार भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
Tags:
  • मध्य प्रदेश आईएएस तबादला
  • एमपी आईएएस ट्रांसफर
  • भोपाल नगर निगम आयुक्त
  • जबलपुर नगर निगम आयुक्त
  • रामप्रकाश अहिरवार
  • संस्कृति जैन
  • अभिमन्यु कुमार
  • अंजू अरुण कुमार
  • मध्य प्रदेश प्रशासनिक फेरबदल
  • आईएएस तबादला
मध्यप्रदेश में पोर्टल ने रोकी 28 वाहनों की फिटनेस! केंद्र ने दी राहत, लेकिन पोर्टल पर नहीं आया विकल्प

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में पोर्टल ने रोकी 28 वाहनों की फिटनेस! केंद्र ने दी राहत, लेकिन पोर्टल पर नहीं आया विकल्प
एमपी में 2.40 लाख शस्त्र लाइसेंस पर सवाल, रिकॉर्ड में गड़बड़ी क्यों? अब ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

By Ramanand Tiwari

एमपी में 2.40 लाख शस्त्र लाइसेंस पर सवाल, रिकॉर्ड में गड़बड़ी क्यों? अब ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
इंदौर में अस्पतालों के नाम पर खेल? रजिस्ट्रेशन और मंजूरी का पता नहीं, फिर भी किडनी और दिल के इलाज का दावा

By Sandeep Kumar

इंदौर में अस्पतालों के नाम पर खेल? रजिस्ट्रेशन और मंजूरी का पता नहीं, फिर भी किडनी और दिल के इलाज का दावा
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...ग्वालियर ट्रक हादसे में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, सीएम का ऐलान

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...ग्वालियर ट्रक हादसे में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, सीएम का ऐलान
भोपाल में पानी के बिल की वसूली निजी एजेंसियों के हाथों में! बढ़ी नाराजगी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Ramanand Tiwari

भोपाल में पानी के बिल की वसूली निजी एजेंसियों के हाथों में! बढ़ी नाराजगी, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Rajasthan Top News: अलवर में मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, छोटी बहन ने भी दीवार में दे मारा सर

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: अलवर में मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, छोटी बहन ने भी दीवार में दे मारा सर
बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

By Sandeep Kumar

बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान