मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने सीएम

Sanjay Gupta | Nov 23, 2024, 17:38 IST
Share
MP Indore Maharashtra Assembly Election Result Minister Kailash Vijayvargiya Statement
MP Indore Maharashtra Assembly Election Result Minister Kailash Vijayvargiya Statement

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति सरकार बनना तय है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

INDORE. महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की हुई प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कार्यकर्तां के साथ जीत का जश्न मनाया। राजबाड़ा पर लोगों को लड्डू खिलाए गए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान करेगा, लेकिन कार्यकर्ता चाहते हैं कि देवेंद्र फणडवीस सीएम बनें।

इनके कारण मिली जीत

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह जीत बता रही है कि लोगों को अभी भी पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी के प्रति लोगों को विश्वास है और अमित शाह और जेपी नड्डा का नेतृत्व साफ दिखता है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के बीजेपी कार्यकर्ता और जनता इस जीत के लिए जिम्मेदार है।

ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना फैशन

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हार के लिए ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना फैशन हो गया है, हारे तो ईवीएम के कारण और जीते तो हम जीते। महाराष्ट्र में बीजेपी जीती तो फिर झारखंड में क्यों नहीं जीती। हारने पर कपड़े फाड़ते हैं। प्रजातंत्र में हार-जीत चलती है, लेकिन हार को स्वीकार करने के लिए बड़ा दिल चाहिए। वह इन नेताओं के पास नहीं है। लोकसभा में जो गलत बातें फैलाई थी, वह अब महाराष्ट्र की जनता ने जवाब दे दिया है। खोटा सिक्का बार-बार नहीं चलता है।

राहुल का मेंटल स्टेटस मोहल्ले वाला

मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि उनका मेंटल स्टेटस राष्ट्रीय नहीं बल्कि मोहल्ले वाला है। वह गुजरात गए तो आलू ले आए, हरियाणा में गए तो जलेबी ले आए और अब महाराष्ट्र में सेफ ले आए, हम कौन से सेफ की बात कर रहे थे वह कौन सा सेफ ले आए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • देवेंद्र फडणवीस
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
  • महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट
  • महायुति की जीत
सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई

By Aman Vaishnav

सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई
भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई

By Arun Tiwari

भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई
भोपाल की चक्की में पिस रहे जहर वाले मसाले? हल्दी में लेड क्रोमेट, तो मिर्च पाउडर में धड़ल्ले से मिल रहा ईंट का चूरा

By Manya Jain

भोपाल की चक्की में पिस रहे जहर वाले मसाले? हल्दी में लेड क्रोमेट, तो मिर्च पाउडर में धड़ल्ले से मिल रहा ईंट का चूरा
राजस्थान में 89 अधिकारियों पर कार्यभार का दोहरा बोझ, 24 अफसरों के पास कोई काम नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 89 अधिकारियों पर कार्यभार का दोहरा बोझ, 24 अफसरों के पास कोई काम नहीं
सिंहासन छत्तीसी : मिनिस्टर बनने विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा,मंत्री का पीए बनने 50 पेटी का ऑफर,चुनावी सर्वे से सनसनी

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : मिनिस्टर बनने विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा,मंत्री का पीए बनने 50 पेटी का ऑफर,चुनावी सर्वे से सनसनी
जनता से बोले 5 बच्चे पैदा करो, पर खुद के कितने? जानें सलाह देने वाले इन नेता-धर्मगुरुओं की हकीकत

By Aman Vaishnav

जनता से बोले 5 बच्चे पैदा करो, पर खुद के कितने? जानें सलाह देने वाले इन नेता-धर्मगुरुओं की हकीकत
2 करोड़ की रिश्वत मामला: ट्रैप से पहले 3 दिन तक बातचीत रिकॉर्ड करती रही ACB

By Ashish Bhardwaj

2 करोड़ की रिश्वत मामला: ट्रैप से पहले 3 दिन तक बातचीत रिकॉर्ड करती रही ACB