मंत्री नागर सिंह चौहान बोले- BJP के सभी विधायक मंत्री बनने की दौड़ में
Sanjay Gupta | Published:
Minister Nagar Singh Chauhan
मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान ने वन विभाग पाने के लिए लॉबिंग को लेकर कहा कि बीजेपी के सभी विधायक मंत्री बनने की दौड़ में हैं। 164 बीजेपी विधायक हैं, और मंत्री केवल 32-33 ही है। बाकी विधायक भी मंत्री बनना ही चाहते हैं।
INDORE. विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में वनमंत्री रामनिवास रावत की हार के बाद वन विभाग के मंत्री पद के लिए दौड़ शुरू हो गई है। हाल ही में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान और अनुसूचित जनजाति मंत्री विजय शाह दोनों ही दिल्ली होकर लौटे हैं। अब इस मामले को लेकर मंत्री नागर सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से बात की।
मंत्री नागर सिंह चौहान (Minister Nagar Singh Chauhan) ने वन विभाग पाने के लिए लॉबिंग को लेकर कहा कि बीजेपी के सभी विधायक मंत्री बनने की दौड़ में हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी के 164 विधायक हैं और मंत्री केवल 32-33 ही है। बाकी विधायक भी मंत्री बनना ही चाहते हैं। दिल्ली और भोपाल तो नेताओं को जाना ही होता है। दिल्ली में पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व रहता है। मेरी पत्नी भी सांसद है। मैं दिल्ली वरिष्ठ नेताओं से विकास के विविध मुद्दों पर बात करने के लिए गया था, साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी बात हुई। वन विभाग किसे देना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन यह दायित्व मुझे सौंपा जाता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं।
मंत्री नागर सिंह चौहान ने आगे कहा कि सभी विधायक मंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तब डॉ. मोहन यादव जी ने भी कहां सोचा था उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने डॉ. मोहन यादव जी मुख्यमंत्री बनाया, साथ सभी ने उनका समर्थन किया। हम सभी जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। नागर सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर में बीजेपी कार्यालय में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री अजय जामवाल ने संभागीय बैठक में शामिल हुए थे।
यह बोले- मंत्री नागर सिंह चौहान
मोहनजी को भी कहां पता था सीएम बनेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari