/sootr/media/media_files/2025/11/08/ulte-hanuman-mandir-indore-mp-2025-11-08-16-51-48.jpg)
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-37-04.jpg)
हनुमान जी के फेमस मंदिर
Latest Religious News: इंदौर के पास गूर सांवेर गांव में त्रेतायुग से जुड़ा दुनिया का एकमात्र उल्टे हनुमान जी का मंदिर है। मान्यता के मुताबिक यहां पांच मंगलवार दर्शन और उल्टा स्वास्तिक बनाने से भक्तों को शत्रु पर विजय और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-37-17.jpg)
अनोखी प्रतिमा और स्थान
यह मंदिर इंदौर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर गूर सांवेर गांव में स्थित है। यहां बजरंगबली (हनुमान जी की कृपा) की प्रतिमा सिर के बल उल्टी खड़ी है। इसे दुनिया की एकमात्र ऐसी प्रतिमा माना जाता है।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-37-28.jpg)
त्रेतायुग से जुड़ा इतिहास
इस मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। इसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। माना जाता है कि यह प्रतिमा तब की है जब हनुमान जी पाताल लोक जा रहे थे।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-38-15.jpg)
पाताल लोक का मार्ग
किंवदंतियां कहती हैं कि यहीं से हनुमान जी पाताल लोक गए थे। वे वहां से लंकापति रावण के भाई अहिरावण को हराकर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को वापस लाए थे।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-38-27.jpg)
शत्रु पर विजय की मान्यता
भक्तों का विश्वास है कि लगातार पांच मंगलवार यहां दर्शन करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। इसके अलावा, सरसों के तेल का दीपक लगाने पर भी शत्रु बाधाएं दूर होती हैं।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-38-38.jpg)
कष्टों से मुक्ति का उपाय
जो कोई भी व्यक्ति इस मंदिर में आकर नारियल चढ़ाता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां पर हनुमान जी को चोला चढ़ाने से लोगों के बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-38-48.jpg)
इच्छा पूरी करने का टोटका
मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने की भी एक विशेष मान्यता है। पुजारी के मुताबिक, उल्टा स्वास्तिक बनाने पर लोगों की हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
/sootr/media/media_files/2025/11/08/hanumanji-temple-2025-11-08-16-39-00.jpg)
सुख-समृद्धि के लिए
मंदिर में अगर आप घी का दीपक लगाते हैं, तो यह सुख और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। यह रामायण काल का मंदिर आज भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us