मप्र के 7 जिलों के एसपी सहित 10 IPS जा रहे 40 दिन की ट्रेनिंग पर, इंदौर से डीसीपी परिहार भी जा रहे

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp-ips-officers-undergoing-40-day-training-in-hyderabad-dcp-indore-also-attending
mp-ips-officers-undergoing-40-day-training-in-hyderabad-dcp-indore-also-attending

मध्यप्रदेश के सात जिलों के एसपी और तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों को 4 अगस्त से 12 सितंबर तक 40 दिनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है। इस ट्रेनिंग को आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स कहा जाता है।

मप्र के सात जिलों के पुलिस कप्तान यानी एसपी आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में जा रहे हैं। यह ट्रेनिंग 4 अगस्त से 12 सितंबर तक 40 दिन की है। मप्र के कुल 10 आईपीएस इस ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं। ऐसे में जिलों के एसपी का प्रभार अन्य को दिए जाने के आदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल से हो गए हैं। इंदौर से डीसीपी हेडक्वार्टर प्रकाश चंद्र परिहार भी जा रहे हैं।

इन जिलों के एसपी जा रहे ट्रेनिंग पर

  • एसपी सिवनी- सुनील मेहता (प्रभार एसपी रेल जबलपुर को)
  • एसपी बुरहानपुर- देवेंद्र पाटीदार (प्रभार कमांडेंट भिंड एसएफ 17वीं बटालियन)
  • एसपी अलीराजपुर- राजेश व्यास (प्रभार कमांडेंट धार 34वीं बटालियन एसएएफ)
  • एसपी झाबुआ- पद्म विलोचन शुक्ला (प्रभार कमांडेंट मुरैना एसएफ बटालियन पांचवीं)
  • एसपी छिंदवाड़ा- अजय पांडे (प्रभार कमांडेंट छिंदवाड़ा बटालियन आठवीं)
  • एसपी मऊगंज- दिलीप कुमार सोनी (भोपाल पीएचक्यू एआईजी एससीआरबी)
  • एसपी आगर-मालवा- विनोद कुमार सिंह (प्रभार कमांडेंट गुना एसएफ 26वीं बटालियन)
खबर यह भी...एमपी में 10 IPS अफसर समेत 18 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

यह आईपीएस भी जा रहे ट्रेनिंग पर

इसके साथ ही 3 अन्य आईपीएस भी ट्रेनिंग पर जा रहे हैं

  • डीसीपी हेडक्वार्टर इंदौर प्रकाश चंद्र परिहार (प्रभारी डीसीपी जोन वन इंदौर)
  • कमांडेंट 36वीं बटालियन अवधेश प्रताप सिंह (प्रभार एसपी बालाघाट)
  • एसपी पीटीसी इंदौर राजेंद्र कुमार वर्मा (प्रभार कमांडेंट 15वीं बटालियन इंदौर)

हैदराबाद में होती है आईपीएस ट्रेनिंग

आईएएस अधिकारियों की ट्रेनिंग जहां मसूरी में होती है वहीं आईपीएस की ट्रेनिंग हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में होती है। इसके लिए यह आईपीएस तीन अगस्त को ही रवाना हो जाएंगे। वहीं बीच में ही मप्र शासन से आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट भी आना संभावित है। ऐसे में संभव है कुछ आईपीएस के जिले और कार्यभार में बदलाव हो जाए और आने पर वह नई जगह ही ज्वाइन करें।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

mp IPS officers | MP-IPS Cadre | सिवनी एसपी सुनील मेहता | अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास | दिलीप सोनी | आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार‍

Tags:
  • mp IPS officers
  • अजय पांडे
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • दिलीप सोनी
  • MP-IPS Cadre
  • सिवनी एसपी सुनील मेहता
  • अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास
  • आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर