/sootr/media/media_files/2024/12/04/RlpKTpAUVH6LyP4tqBbc.jpg)
जबलपुर के दो कुख्यात गैंग छोटू चौबे 2222 गैंग और सारंग 4141 गैंग दोनों शहर में वर्चस्व की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या जैसे कई मामले दर्ज हैं, इन्हीं के चलते सारंग बादशाह उर्फ संजय अहिरवार सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं छोटू चौबे गैंग के रितिक तामिया भी हत्या करने के प्रयास में जेल में बंद है। पुराने विवाद के चलते रितिक के द्वारा सारंग बादशाह उर्फ संजू सारंग के साथ मारपीट की गई है। जेल के अंदर भी दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाई जारी है।
जेल में पहली बार नहीं हुई गुटों में लड़ाई
गैंगस्टर छोटू चौबे और हिस्ट्रीशीटर सारंग बादशाह शहर में अपनी गैंग ऑपरेट करते हैं। छोटू चौबे अपने दोस्त अनिराज नायडू की हत्या के मामले में सेंट्रल जेल जबलपुर में बंद था। वहीं मारपीट के मामले में सारंग बादशाह उर्फ संजय अहिरवार भी सेंट्रल जेल जबलपुर में ही था। जेल में हुई गैंगवार के चलते सारंग बादशाह के द्वारा छोटू चौबे के साथ मारपीट की गई जिसमें नुकीले हथियार से हमला करने पर छोटू चौबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से छोटू चौबे को एमपी की बड़वानी जेल में ट्रांसफर कर दिया था।
वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही दोनों गैंग
जबलपुर में गैंग 2222 और गैंग सारंग बादशाह 4141 दोनों ही वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। गैंग 2222 को छोटू उर्फ सुयश चौबे चलाता है। जिसके ऊपर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, दूसरी गैंग सारंग बादशाह 4141 को सारंग उर्फ संजय अहिरवार, राजा पटेल और इलु तिवारी संचालित करते हैं, इस गैंग के ऊपर भी लोगों के साथ मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों गैंग शहर में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
आपसी रंजिश के कारण हुई मारपीट: जेल प्रशासन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल जबलपुर के अतिरिक्त जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया है कि विचाराधीन आरोपी रितिक और संजू सारंग के बीच पुरानी रंजिश के कारण मारपीट हुई है, दोनों को प्रशासनिक तौर पर स्थानांतरण किए जाने के बाद फिर जेल प्रवेश के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई है, मारपीट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया है की सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को अलग अलग रखा गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक