नहीं आया OTP, न ही मैसेज, ठगों ने ऐसे उड़ा दिए खाते से एक लाख रुपए
Vikram Jain | Dec 05, 2024, 17:48 IST
MP Jabalpur cyber thugs committed fraud of Rs 1 lakh
देशभर में ऑनलाइन ठगी, फ्रॉड की घटनाएं सामने आए दिन आ रही है। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया जहां शातिर ठगों ने सिम को ई-सिम में तब्दील कर खाते से एक लाख रुपए पार कर दिए। जानें पूरा मामला
देश में साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शातिर सायबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने में लगे हुए है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने बगैर ओटीपी और पर्सनल डिटेल लिए ही खाते से एक लाख रुपए उड़ा दिए। साइबरों ठगों ने सिफ एक कॉल से ही ठगी को अंजाम दिया। शातिर ठगों ने सिम को ई-सिम में बदलकर एकाउंट से रुपए पार कर दिए। जबलपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर भी धोखाधड़ी करने का भी मामला सामने आया है। अब पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी निवासी नारायण नगर गार्डन का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जवाहरगंज शाखा में अकाउंट है, बैंक में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। गत 9 जून 2024 को नरेंद्र कुमार त्रिपाठी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क शुरू हो गया है, बात करने के बाद कुछ देर बाद मोबाइल का नेटवर्क चला गया। साथ ही सिम बंद हो गई। इसके बाद जब पीड़ित ने 11 जून को अपना बैंक खाता चेक किया तो खाते से 95 हजार और 4 हजार 999 रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया था। इसके बाद पीड़ित को सायबर धोखाधड़ी होने का पता चला है।
सायबर धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद पीड़ित युवक ने अपना बैंक खाता ब्लॉक कराया। मामले में जब एयरटेल कंपनी के ऑफिस जाकर पूछताछ की तो सामने आया कि उनकी सिम को ई-सिम में तब्दील कर धोखाधड़ी की गई है। यूपीआई द्वारा एक लाख रुपए दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। अब मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया।
जबलपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला भी सामने आया है। मामले में उपभोक्ता ने गोराबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रगति नगर तिलहरी के निवासी अनमोल दुबे ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उनके घर में कोई नहीं था, तब बिजली विभाग के वेंडर और लाइनमैन ने उनके मीटर को बदल दिया। हालांकि, नया स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर ने अपनी गति दिखाई, लेकिन उनके घर में बिजली नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके घर में सुबह 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक और अब तक बिजली नहीं आई, लेकिन स्मार्ट मीटर अपना काम कर रहा था।
अनमोल ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनका घर बिना बिजली के है, जबकि मीटर पूरी तरह से काम कर रहा है। उन्होंने इस मामले में वेंडर, लाइनमैन और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जब इस मामले में बिजली दफ्तर से संपर्क किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला।
ऐसे दिया साइबर ठगी को अंजाम
सिम को ई-सिम में तब्दील कर धोखाधड़ी
स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर फ्रॉड
अनमोल ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनका घर बिना बिजली के है, जबकि मीटर पूरी तरह से काम कर रहा है। उन्होंने इस मामले में वेंडर, लाइनमैन और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जब इस मामले में बिजली दफ्तर से संपर्क किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By