हाईकोर्ट का आदेश : अवैध संबंध पर शक करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं होता, खारिज की FIR

Vikram Jain | Oct 03, 2024, 19:31 IST
Share
MP Jabalpur High Court decision petition regarding FIR lodged
MP Jabalpur High Court decision petition regarding FIR lodged

जबलपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के दर्ज एफआईआर और कोर्ट में लंबित मामले को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि अवैध संबंध पर शक करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं होता।

JABALPUR. जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) ने एक होमगार्ड की मौत के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि अवैध संबंध पर शंका व्यक्त करना आत्महत्या के लिए उकसाने की श्रेणी में नहीं आता है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया (Justice GS Ahluwalia) की सिंगल बेंच ने यह टिप्पणी करते हुई मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर और कोर्ट में लंबित मामले को निरस्त करने का आदेश दिया है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, दमोह निवासी पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू गौतम की तरफ से जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि हटा पुलिस थाना में पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू गौतम के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया है, यह कोर्ट में लंबित है।

होमगार्ड ने किया था सल्फास का सेवन

एफआईआर के अनुसार होमगार्ड मदन डिम्हा ने सल्फास खा ली थी, 4 अक्टूबर 2023 को होमगार्ड को शराब के नशे में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

याचिकाकर्ता पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू गौतम के खिलाफ एफआईआर में अनुसार मृतक होमगार्ड का पुष्पेंद्र के दामाद के घर पर आना-जाना था। होमगार्ड दामाद को चाचा और उसके बच्चों को भाई-बहन कहता था। दामाद के साथ बेटी से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसने होमगार्ड को फोन पर धमकी दी थी। अवैध संबंध को लेकर में समाज को बताने के अलावा नौकरी से हटाने देने की धमकी थी। इसको लेकर होमगार्ड ने अपनी पत्नी को जानकारी दी थी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की सिंगल बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के पारित एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि यह मामला आत्महत्या के लिए उकसाने की श्रेणी में नहीं आता है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कोर्ट में चल रहे केस को निरस्त करने का आदेश जारी दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur High Court
  • Jabalpur News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जबलपुर न्यूज
  • suprime court
  • एफआईआर
  • अवैध संबंध
  • Justice GS Ahluwalia
  • हाईकोर्ट जस्टिस जीएस अहलूवालिया
  • धारा 306
  • आत्महत्या के लिए उकसाना
  • abet suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा