ओडिशा से आकर जबलपुर में की रैकी, फिर दिया चोरी को अंजाम, आरोपी अरेस्ट
Neel Tiwari | Nov 14, 2024, 17:33 IST
MP Jabalpur jewelery shop theft case accused arrested from Odisha
जबलपुर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी के मामले में ओडिशा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की ज्वेलरी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर पुलिस ने भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई 27 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी की चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में ओडिशा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गहने बरामद किए हैं।
दरअसल, यह 27 सितंबर को भेड़ाघाट चौराहे पर स्थित ‘पायल ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। इस दुकान की मालिक मनोज सोनी जब अपनी दुकान खोल रहे थे तभी पहले से ताक लगाए बैठे कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के काउंटर पर रखे सोने चांदी से भरे बैग को चोरी करके भाग गए। उनकी दुकान के सामने चाट का ठेला लगाने वाले सचिन पटेल ने देखा कि एक व्यक्ति दुकान से गहनों से भरा थैला लेकर भाग रहा है। तो उसने मनोज सोनी को तुरंत बताया, जिसके बाद मनोज ने कार से उसका पीछा किया लेकिन वह आरोपी सहजरपुर टोल नाके से भागने में सफल हो गया। जिसके बाद ज्वेलर्स ने मामले में भेड़ाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले में जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (Jabalpur SP Sampat Upadhyay) के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना की गहन जांच शुरू की। पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने 150 किलोमीटर के क्षेत्र में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज की जांच में पुलिस ने पाया कि संदिग्ध ओडिशा के गंजाम जिले के रहने वाले हैं। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम ओडिशा रवाना की गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से फुटेज दिखाकर संदेहियों की पहचान की गई।
एसपी संपत उपाध्याय ने बताया है कि पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। क्योंकि गिरोह ने चोरी किए गए गहनों को अन्य स्थानों पर भी छिपा रखा है। सभी आरोपी की जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
भेड़ाघाट में दिनदहाड़े हुई थी चोरी
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
चोरी का सामान बरामद किया
एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरी के मामले में आरोपियों की पहचान दास कैलाश, जय चंदू, जी प्रेम और दास सुरेश के रूप में हुई है। जिसमें दास सुरेश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य तीन फरार हो गए। पूछताछ के दौरान दास सुरेश ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनके साथियों ने घटना से पहले भेड़ाघाट में रैकी की थी और फिर मौका पाकर गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया था। चोरी किए गए गहनों को मंडला जिले के खिरखिरी गांव में किराये के मकान में एक गड्ढे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने सुरेश की निशानदेही पर उस मकान से लगभग 27 लाख 50 हजार रुपए के गहने बरामद किए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई है।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar