पेंच टाइगर रिजर्व से मिला बाघ शावक का शव, मौत के कारणों का खुलासा नहीं

Vikram Jain | Nov 18, 2024, 18:24 IST
Share
MP Jabalpur Pench Tiger Reserve tiger cub dies
MP Jabalpur Pench Tiger Reserve tiger cub dies

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के नर शावक की मौत हो गई। टाइगर की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जबलपुर के वाइल्ड लाइफ स्कूल में शव का पीएम कराया गया है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 हाथियों की मौत के बाद सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई है। यहां 4 माह के बाघ के नर शावक की मौत हो गई। पेंच टाइगर रिजर्व में नर बाघ का शव बफर जोन के पास संदिग्ध हालत में झाडियों में मिला। बाघ की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

गेडीघाट क्षेत्र में मिला बाघ का शव

पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि बाघ शावक का शव मगरकठा बीट वनकक्ष क्र. आरएफ 188 गेडीघाट क्षेत्र में मिला है। नर शावक की उम्र 4 महीने की है। रविवार की सुबह गश्ती के दौरान वन कर्मियों ने बाघ का शव देखा। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि शावक का पेट पिचका हुआ था, जिससे लगता है बाघ कई दिनों से भूखा था, भूख के कारण उसकी मौत हुई हो।

उन्होंने आगे बताया कि जिस जगह शावक का शव मिला वहां से कुछ दूरी पर गाय का बाड़ा था, कुछ दिन पहले यहां 2 शावकों के साथ बाघिन की कैमरे में कैद हुई थी। पेंच टाइगर रिजर्व अधिकारियों और डॉक्टर्स ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

जबलपुर में बाघ का पोस्टमार्टम

पेंच टाइगर रिजर्व के कर्मचारी नर बाघ का शव रविवार की रात को जबलपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए बाघ के शव को स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ, वेटरिनरी यूनिवर्सिटी लाया गया। सोमवार की दोपहर को डॉक्टर्स ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। अब जांच रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होगा।

सभी अंग सुरक्षित, चोट के निशान नहीं

मामले में वाइल्डलाइफ की डायरेक्टर डॉक्टर शोभा जावरे ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह से संपर्क हुआ था, उन्होंने बताया कि बफर जोन में बाघ के 4 माह के शावक का शव मिला है। शावक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है।

रिपोर्ट आते ही खुलेगी मौत की गुत्थी

डॉ. शोभा जावरे ने बताया कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं, शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक कारणों का पता चलेगा। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम ने शावक के शव का पोस्टमार्टम किया, अब रिपोर्ट का इंतजार है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Pench Tiger Reserve
  • पेंच टाइगर रिजर्व
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • एमपी में टाइगर की मौत
  • शावक की मौत
  • पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत
  • School of Wildlife Forensic and Health jabalpur
  • स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ, जबलपुर
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग