एक्शन में लोकायुक्त, 5 हजार की रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

Vikram Jain | Oct 04, 2024, 21:22 IST
Share
MP Katni Reethi Gram Panchayat bribe taking secretary arrested
MP Katni Reethi Gram Panchayat bribe taking secretary arrested

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। घूस लेने वालों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई भी जारी है। कटनी में लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भ्रष्ट और रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कटनी से सामने आया है जहां जबलपुर लोकायुक्त ने रीठी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत सचिव को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सचिव ने हितग्राही से प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त और कन्यादान योजना का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

हितग्राही की शिकायत पर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक रीठी थाना क्षेत्र के देवरी कला निवासी 25 साल के महिपाल चौधरी ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता महिपाल ने बताया था देवरी कला ग्राम पंचायत सचिव के सुरेंद्र मोहन मिश्रा प्रधानमंत्री आवास योजना की आखिरी किस्त और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मिलने वाले 49 हजार रुपए दिलवाने के नाम पर 5 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहे हैं। इसके बाद लोकायुक्त ने एक्शन लिया।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया सचिव

मामले में शिकायत के बाद लोकायुक्त एसपी ने मामले का वेरिफिकेशन कराया, मामला सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसके बाद लोकायुक्त इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति की अगुवाई में लोकायुक्त की टीम कटनी के रीठी पहुंची। इसके बाद एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र रीठी में जैसे ही ग्राम पंचायत के सचिव ने रिश्वत के 5 हजार रुपए लिए तभी लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सचिव से पांच हजार रुपए जब्त कर लिए हैं। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में लोकायुक्त इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, सहित लोकायुक्त पुलिस कर्मी शामिल रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Katni News
  • कटनी न्यूज
  • Bribe
  • रिश्वत
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Jabalpur Lokayukta
  • जबलपुर लोकायुक्त
  • रिश्वतखोर सचिव गिरफ्तार
  • रीठी जनपद पंचायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि