MP : ओंकारेश्वर में साधु की हत्‍या , आश्रम में मिला फौजी बाबा का लहूलुहान शव , हिरासत में सेवादार

Vikram Jain | Jul 27, 2024, 20:03 IST
Share
MP Khandwa Omkareshwar Sadhu Fauji Baba murder case
MP Khandwa Omkareshwar Sadhu Fauji Baba murder case

मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्वर में फौजी बाबा नाम के साधु की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप बाबा के सेवादार पर लगा है। पुलिस ने आरोपी सेवादार को हिरासत में लिया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में प्रसिद्ध साधु की हत्या सनसनी फैल गई। फौजी बाबा नाम के साधु का लहूलुहान शव ओंकार पर्वत स्थित उनके आश्रम चंद्रबिंदू में मिला है। फौजी बाबा के सेवादार पर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सेवादार को हिरासत में ले लिया गया है। पिछले दिनों उन्‍होंने इस सेवादार को अपने साथ आश्रम में रखा था।

सेवादार पर हत्या का शक

पुलिस के अनुसार राजेंद्र शुक्ला उर्फ फौजी बाबा (82 साल) सेना से रिटायर्ड थे। रिटायर्ड सैनिक होने के चलते लोग उन्हें फौजी बाबा के नाम से जानते थे। वे ओंकार पर्वत पर सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे स्थित चंद्रबिंदू आश्रम में रह रहे थे। आरोपी सेवादार बाबा से कुर्सी-टेबल और दूसरी चीजों की डिमांड की थी। जिसके बाद बाबा ने उसे आश्रम से बाहर का निकाल दिया था। इसी बात से गुस्साए सेवादार ने बाबा की जान ले ली।

सेवादार ने बाबा से की थी पैसों की मांग

बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक ने इस गुरुपूर्णिमा को फौजी बाबा से गुरु दीक्षा ली थी। सभी से वह बाबा की सेवा में लगा हुआ था। इस दौरान सेवादार बाबा से रुपयों की मांग करने लगा। अभिषक ने खुद को संस्कृत में ग्रेजुएट बताकर कुर्सी-टेबल और अन्य संसाधन की मांग की थी। जिसके बाद बाबा ने उसकी मांगों को खारिज करते हुए कहा कि तुम यहां से चले जाओ, मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस वारदात के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साधु की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी सेवादार से पूछताछ कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खंडवा क्राइम न्यूज
  • ओंकारेश्वर में साधु की हत्या
  • फौजी बाबा की हत्‍या
  • सेवादार ने की साधु की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती