चोरी के आरोपी आदिवासी युवक ने पुलिस हिरासत में लगाई फांसी, टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Vikram Jain | Aug 24, 2024, 10:36 IST
Share
MP Khandwa police custody Theft accused commits suicide
MP Khandwa police custody Theft accused commits suicide

मध्‍य प्रदेश के खंडवा में चोरी मामले में पकड़े गए आदिवासी युवक ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव लॉकअप में चादर के फंदे से लटका मिला। जानें पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के खंडवा में चोरी के आरोप में पकड़े गए आदिवासी युवक ने पंधाना थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव लॉकअप में ओढ़ने के लिए दी गई चादर के फंदे से खिड़की से लटका मिला। युवक की पत्नी ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर आदिवासी संगठनों में आक्रोश है। भील समाज संगठन ने युवक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। इधर विवाद बढ़ता देख थाने के टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, 19 अगस्त को दीवाल गांव में 3 घरों में चोरी हुई थी। चोरों ने यहां कैश, जेवरात, समेत 20 लाख के माल पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पंथाना पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने 21 अगस्त को आरोपी धर्मेंद्र पिता गुमान सिंह को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 18 बाइक चोरी करने बात कबूल की, लेकिन 20 लाख की चोरी के केस में कोई खुलासा नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने चोरी की 3 बाइक भी बरामद की थीं।

चादर फाड़कर लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार चोरी के संदेह में पकड़े गए धर्मेंद्र को लॉकअप में रखा गया था, रात में उसे ओड़ने के लिए चादर दी गई थी, जिसे फाड़कर उसने फंदा बनाया और बाल्टी के सहारे चढ़कर खिड़की की सरिया में बांधकर फांसी लगा ली। जब धर्मेंद्र को पुलिसकर्मियों ने फंदे से लटका देखा तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

आदिवासी संगठनों में आक्रोश

धर्मेंद्र के शव का जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया है। इस दौरान घटना से आक्रोशित परिवार के लोग और आदिवासी संगठन के सदस्य मौके पर मौजूद रहे। जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पत्नी ने लगाए हत्या के आरोप

मामले में मृतक की पत्नी रानू बाई का आरोप है कि पति धर्मेंद्र ने फांसी नहीं लगाई है, पुलिस ने उसे मारने के बाद फंदे पर लटकाया है। जब हम लोग घर पर थे उस दौरान सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस वाले पति को पकड़ कर ले गए थे। पुलिस ने हमें उससे मिलने भी नहीं दिया।

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र खरगोन के भीकनगांव के ग्राम दैत का निवासी था। वह खंडवा के दीवाल गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। जो गांव में रहकर मिस्त्री का काम करता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Khandwa News
  • Khandwa Police
  • खंडवा पुलिस
  • पुलिस हिरासत में आत्महत्या
  • पंथाना आरोपी सुसाइड केस
  • आरोपी ने लॉकअप में लगाई फांसी
  • दीवाल गांव चोरी मामला
  • police custody suicide
  • Panthana accused suicide case
  • Accused hanged himself in lockup
  • deewal village theft case
  • Theft accused commits suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि