दमोह कलेक्टर के बाद अब आईएएस भव्या मित्तल के नाम पर ठगी, व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगे पैसे

Amresh Kushwaha | Oct 27, 2025, 13:08 IST
mp-khargon-collector-bhavya-mittal-fake-whatsapp-account
खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। वहीं, इस फर्जी अकाउंट के जरिए अफसरों को मैसेज कर पैसे भी मांगे गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की है।

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां ठगों ने आईएएस भव्या मित्तल (IAS Bhavya Mittal) की व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर जिले के अन्य अफसरों से पैसे मांगने की कोशिश की।



बता दें कि इससे पहले दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर (IAS Sudhir Kumar Kochar) के नाम से भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ऐसा ही किया गया था। वहीं, अब अधिकारी खुद को भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।



विदेश से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज

वहीं खरगोन कलेक्टर दिव्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने एमपी पुलिस और सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। साइबर टीम (Cyber Team) इस मामले की जांच कर रही है।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: दमोह पर गुप्त, कलचुरी, मुगल, मराठा और अंग्रेजों की रही हुकूमत, आप कब जा रहे हैं इसे निहारने



दो दिन तक चलती रही ठगी की कोशिश

बीते दो दिन से ठग एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए लगातार मैसेज भेज रहे थे। इसमें कलेक्टर मित्तल की असली फोटो और नाम का उपयोग किया गया है। इसकी जानकारी तब सामने आई जब कुछ अधिकारियों ने खुद कलेक्टर से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी।



खरगोन न्यूज: सदन में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कबूला- अफसरों, ठेकेदारों की मिलीभगत से शराब महंगी



FIR दर्ज कर जांच शुरू

एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा (SP Dr. Ravindra Verma) ने बताया कि साइबर सेल (Cyber Cell) को जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। जल्दी ही ठग की पहचान हो सकती है।



दमोह न्यूज: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कर डाला ये गंदा काम



पहले दमोह कलेक्टर को भी बनाया था निशाना

कुछ दिन पहले दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के नाम से भी व्हाट्सएप अकाउंट बना था। मोबाइल नंबर +84915677074 से कलेक्टर की फोटो और नाम लगाकर लोगों को मदद के लिए मैसेज भेजे गए। आईएएस सुधीर कुमार कोचर ने एसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।



ये खबर भी पढ़िए...मध्‍य प्रदेश सोमवंशी सीधी, जैन उमरिया, बाथम रतलाम, नेहा झाबुआ, वैद्य विदिशा और कोचर दमोह कलेक्टर बने



खुद को साइबर फ्रॉड से बचाने के उपाय

  • किसी भी अज्ञात APK फाइल (APK File) को ओपन न करें।
  • अपना ओटीपी (OTP – One Time Password) किसी से साझा न करें।
  • स्पैम लिंक (Spam Link) पर क्लिक न करें।
  • मजबूत पासवर्ड (Strong Password) का उपयोग करें।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पुलिस
  • खरगोन न्यूज
  • दमोह कलेक्टर
  • दमोह न्यूज
  • साइबर ठगी
  • फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट
  • खरगोन कलेक्टर
  • आईएएस भव्या मित्तल
  • आईएएस सुधीर कुमार कोचर