दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कर डाला ये गंदा काम

Amresh Kushwaha | Published:
Share
damoh-collector-fake-whatsapp-account
damoh-collector-fake-whatsapp-account

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। कलेक्टर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Damoh. मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक नया साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) सामने आया है। इस बार शातिरों ने जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर (Sudhir Kumar Kochar) के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया हैं। आरोपी ने कलेक्टर की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर लोगों से मदद की अपील की है।

इस नंबर से बनया गया फर्जी अकाउंट

दमोह कलेक्टर कोचर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि मोबाइल नंबर + 84 915677074 से उनका एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसमें उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि, इस अकाउंट से लोगों को मेसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता गुमराह हो सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...दमोह न्यूज | पैर धुलाई कांड: वीडियो ने पलटा सियासी खेल,दमोह में कांग्रेस विधायक के शब्दों ने मचाया बवाल

कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

आईएएस सुधीर कुमार कोचर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसमे पत्र में उन्होंने इस फर्जी अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की बात भी कही है।

9c469c7b-716
9c469c7b-716


ये खबर भी पढ़िए...MP News: दमोह पर गुप्त, कलचुरी, मुगल, मराठा और अंग्रेजों की रही हुकूमत, आप कब जा रहे हैं इसे निहारने

थाना प्रभारी को भी दी गई जानकारी

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी कलेक्टर ने सिर्फ पुलिस अधीक्षक को ही नहीं दी, बल्कि इस पत्र की एक प्रति थाना प्रभारी कोतवाली को भी सौंपी गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी तुरंत जांच और निगरानी की जा सके।

ये खबर भी पढ़िए...सोमवंशी सीधी, जैन उमरिया, बाथम रतलाम, नेहा झाबुआ, वैद्य विदिशा और कोचर दमोह कलेक्टर बने

लोगों से सतर्क रहने की अपील

यह घटना साफ संकेत देती है कि साइबर अपराधी अब सरकारी अधिकारियों के नाम का भी गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। आम लोगों को ऐसे किसी भी संदेश से सावधान रहने की जरूरत है, खासकर जब मैसेज मदद के नाम पर किया गया हो।

ये खबर भी पढ़िए...बच्चों को शिक्षा का उपहार और युवाओं को रोजगार देने वाले आईएएस हैं सुधीर कुमार कोचर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • दमोह कलेक्टर
  • Cyber ​​fraud
  • साइबर फ्रॉड
  • दमोह न्यूज
  • फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट
  • आईएएस सुधीर कुमार कोचर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर