लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया, जानिए उनके बारे में

BP shrivastava | Mar 02, 2024, 22:52 IST
Share
BP SHRIVASTAVA (1280 x 717 px) (1280 x 717 px
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर शनिवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा की।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार शाम उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें एमपी (MP) से 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। आइए आपको बीजेपी को इन उम्मीदवारों के बारे में बताते हैं...

BHOPAL.भाजपा ने लोकसभा के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। मध्यप्रदेश बीजेपी ( Madhya Pradesh BJP ) की 29 में से 24 सीटों पर पार्टी ने अपने नाम तय कर दिए। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है। पांच सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। ये सीट हैं इंदौर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, बालाघाट और धार। भाजपा ने अपनी सूची में पांच सांसदों के टिकट काटे हैं। इनमें प्रमुख हैं भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, गुना से केपी सिंह यादव, सागर से राजबहादुर सिंह और रतलाम से पूर्व नौकरशाह जीएस डामोर, विदिशा से रमाकांत भार्गव ग्वालियर से विवेक शेजवलकर का टिकट पार्टी ने काटा है। जानिए इन बीजेपी उम्मीदवार के बारे में।

मुरैना: शिवमंगल सिंह तोमर


shiv mangal singh toma
shiv mangal singh toma


ये मुरैना के रहने वाले हैं और 2008 में दिमनी क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। लम्बे समय तक सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत रहे।

भिंड: संध्या राय


Sandhya rai.
Sandhya rai.


वर्तमान में भिंड से सांसद हैं और पार्टी का एससी चेहरा हैं। इन्हें एक बार फिर लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

ग्वालियर: भारत सिंह कुशवाह


Bharat singh Kushwah
Bharat singh Kushwah


ये 2018 विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण से दूसरी बार विधायक बने थे और शिवराज सरकार में मंत्री रहे। कुशवाह पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में हार गए। अब उन्हें लोकसभा टिकट दिया गया है।

गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया


jyotiraditya-scindia
jyotiraditya-scindia


सिंधिया केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हैं। 2019 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी जॉइन कर ली थी और दोबारा से शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनवा दी थी। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में गुना-शिवपुरी सीट पर उन्हें पराजय हाथ लगी थी। तब वे कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। अब बीजेपी से टिकट मिला है।

सागर: लता वानखेड़े


Lata Wankhede.
Lata Wankhede.


इन्हें बीजेपी ने सागर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। 54 वर्षीय लता पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनकी पार्टी संगठन में अच्छी पकड़ है। प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकीं हैं। ये पिछड़ा वर्ग और कुर्मी समाज से आती हैं। सरपंची से सीधा लोकसभा का टिकट मिला।

टीमकगढ़: वीरेंद्र कुमार खटीक


virendra Khatik
virendra Khatik


केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। एक बार फिर उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

दमोह: राहुल लोधी


rahul lodhi damoh
rahul lodhi damoh


दमोह लोकसभा सीट से लगातार पांचवी बार लोधी समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। राहुल लोधी को कांग्रेस से bjp में आने का इनाम मिला है। बता दें कि इससे पहले प्रह्लाद पटेल इस सीट से सांसद थे, जो खुद लोधी समाज से आते हैं। 41 वर्षीय राहुल को प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा का करीबी माना जाता है।

खजुराहो: वीडी शर्मा


vd.
vd.


ये मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हैं और खजुराहो से वर्तमान में सांसद हैं। इन्हें पार्टी ने दूसरी बार खजुराहो से उम्मीदवार बनाया है।

सतना: गणेश सिंह


Ganesh Singh
Ganesh Singh


वर्तमान में ये सतना से ही सांसद हैं। इन्हें एक बार फिर पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

रीवा: जनार्दन मिश्र


janardan_mishra
janardan_mishra


ये वर्तमान में सांसद हैं और पार्टी ने एक बार फिर इन्हें रीवा लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। मिश्र 2014 लोकसभा चुनाव में भी जीत चुके हैं।

सीधी: डॉ. राजेश मिश्रा


rajesh-mishra.
rajesh-mishra.


पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पार्टी से त्यागपत्र तक दे दिया था। अब इन्हें सीधी से बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

शहडोल: हिमाद्री सिंह


himadri singh
himadri singh


बीजेपी ने एक बार फिर इन पर भरोसा जताया है। मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह पिछले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुईं थीं और लोकसभा टिकट पर जीत दर्ज की थी।

जबलपुर: आशीष दुबे


ashish  dube
ashish dube


आशीष ( गोंटिया ) दुबे अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 1996 से जबलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। इससे पहले राकेश सिंह यहां से सांसद रह चुके हैं। राकेश सिंह, अब मोहन सरकार में मंत्री हैं।

मंडला: फग्गन सिंह कुलस्ते


Faggan singh Kulaste
Faggan singh Kulaste


ये वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री हैं। बीजेपी ने एक बार फिर इन्हें मंडला से उम्मदवार बनाया है।

होशंगाबाद: दर्शन सिंह चौधरी


Darshan Singh  Chodhary
Darshan Singh Chodhary


ये मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बीजेपी ने इन्हें होशंगाबाद से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इनकी किसानों में अच्छी पकड़ है।

विदिशा: शिवराज सिंह चौहान


a3d53f2a-054d-486d-8ab5-52ca52b1d97f_1691157737868.jp
a3d53f2a-054d-486d-8ab5-52ca52b1d97f_1691157737868.jp


मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रदेश का चर्चित चेहरा हैं। इन्हें मामा के नाम से भी जाना जाता है। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बनने से पहले भी विदिशा से सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में बुधनी से विधायक हैं।

भोपाल: आलोक शर्मा


alok Sharma.
alok Sharma.


भोपाल से मेयर रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर सीट से चुनाव हार गए थे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं।

राजगढ़: रोडमल नागर


ROADmal  Ngar
ROADmal Ngar


ये लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार सांसद बने थे। इन्हें तीसरी बार लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

देवास: महेंद्र सिंह सोलंकी


Mahendra singh Solank
Mahendra singh Solank


देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से इन्हें एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। सोलंकी वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं।

मंदसौर: सुधीर गुप्ता


Sudhir Gupta
Sudhir Gupta


ये वर्तमान में मंदसौर से सांसद हैं। इन पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। बीजेपी की पहली सूची में सुधीर गुप्ता को मंदसौर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। गुप्ता तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

रतलाम: अनिता नागर सिंह चौहान


65e32bd02b21
65e32bd02b21


इन्हें बीजेपी ने रतलाम से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज थीं। अब इन्हें मौजूदा सांसद गुमानसिंह डामोर का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया गया है।


खरगोन: गजेंद्र सिंह पटेल


Rajendra Singh Patel
Rajendra Singh Patel


पटेल, खरगोन- बड़वानी से वर्तमान सांसद हैं। पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। बीजेपी ने गजेंद्र सिंह को एक बार फिर मौका देकर सबको चौंका दिया है।


खंडवा: ज्ञानेश्वर पाटिल


Gyaneshwar Patil.
Gyaneshwar Patil.


ये खंडवा से मौजूदा सांसद हैं। बीजेपी ने एक बार फिर ज्ञानेश्वर पर भरोसा जताया है।


बैतूल: दुर्गा दास उइके


Durga das Uike.
Durga das Uike.


बैतूल यूं तो बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां एक बार फिर पार्टी ने मौजूदा सांसद दुर्गा दास पर भरोसा जताया है।

Tags:
  • बीजेपी
  • बीजेपी उम्मीदवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड