/sootr/media/media_files/2025/05/15/ULQgHFuoh2SezhieKhxn.jpg)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 15 मई 2025 को सीधी जिले की तहसील गोपदबनास से लाड़ली बहना योजना की मई माह की 24वीं किस्त जारी करेंगे।
इसमें एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि भी हितग्राहियों के खातों में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री सीधी जिले के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
लाड़ली बहना योजना के तहत राशि का डिटेल
लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने प्रत्येक बहन को 1250 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह 24वीं किस्त है, जो एक बड़े पैमाने पर महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है।
इसके साथ ही 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपए और सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में 57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
बेंगलुरु रोड-शो में 7935 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में हुए रोड-शो के दौरान विभिन्न निवेशकों से 7935 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं।
इस निवेश से लगभग 18 हजार 9 सौ 75 नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्य प्रदेश आने और उद्योग को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रदेश में उद्योग केंद्रित नीतियां लागू हैं और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
बीजेपी की तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आज बीजेपी मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे भोपाल के रोशनपुरा चौराहा से एमवीएम चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।
इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों के शिक्षक भी हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा और सीधी जिलों का दौरा करेंगे।
- लाड़ली बहना योजना की मई माह की 24वीं किस्त के तहत 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर करेंगे।
- सुबह 10 बजे भोपाल से रीवा के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यगंवा के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 11:30 बजे दिव्यगंवा में शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
- दोपहर 12:35 बजे दिव्यगंवा से सीधी विधानसभा क्षेत्र के सीधी खुर्द तहसील गोपदबनास के लिए प्रस्थान करेंगे।
- दोपहर 12:55 बजे गोपदबनास में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
- 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के खातों में 340 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
- सिलेंडर रिफिलिंग योजना के तहत 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में 57 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाएंगे।
- दोपहर 2:50 बजे नगर परिषद मझौली (धौहनी, जिला सीधी) में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
- शाम 5:25 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।
- शाम 5:40 बजे रोशनपुरा चौराहा से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
thesootr links
CM मोहन यादव | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा | सीएम मोहन यादव दौरा | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | cm mohan yadav | भोपाल में तिरंगा यात्रा | लाड़ली बहनों का तोहफा | लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर | लाड़ली बहनों को CM की सौगात