लाड़ली बहना योजना में MP से आगे निकले दूसरे राज्य, क्या इस साल मोहन सरकार बढ़ाएगी राशि?

Rohit Sahu | Mar 03, 2025, 11:54 IST
Share
ladli bahna yojana mp
ladli bahna yojana mp

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को अभी 1250 रुपए दिए जा रहे हैं, लेकिन इस राशि को 3 हजार रुपए तक बढ़ाए जाने का लक्ष्य है। यह योजना मध्यप्रदेश में दो साल पहले शुरू की गई थी और अब देश के अन्य राज्यों में भी लागू की जा रही है। जिसमें वे एमपी से आगे हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना गेम चेंजर योजना साबित हुई थी। इसके बाद इसी योजना की तरह बीजेपी ने दूसरे राज्यों में भी महिलाओं को लुभाने के लिए ऐसी योजनाएं शुरू करने का वादा किया और सत्ता में आने पर योजना शुरू कर दी। अब आलम ये है कि एमपी में इस योजना की राशि 1250 पर अटकी है जबिक दूसरे राज्य 1500, 2100 और 2500 तक पहुंच गए।

एमपी में योजना की राशि 1250 रुपए पर अटकी

बीजेपी शासित 4 राज्यों में महिलाओं को हर महीने रुपए दिए जा रहे हैं। एमपी में ये योजना 28 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी। तब हर माह 1000 रुपए महिलाओं के खाते में पहुंचते थे। बाद में ये बढ़कर 1250 हो गए और अभी भी 1250 ही है। हालांकि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने चुनावी घोषणा में राशि 3000 तक बढ़ाने की बात कही थी।

इन राज्यों में भी योजना

Ladli Bahna Yojana
Ladli Bahna Yojana

  • महाराष्ट्र:एमपी के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र में ‘माझी लाड़की बहिन’ योजना शुरू की। जिसमें राज्य की 2.34 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए खाते में डाले जा रहे हैं।
  • हरियाणा:बीजेपी ने चुनाव से पहले महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने देने की वादा किया था। अब वहां भी 7 मार्च 2025 को योजना लॉन्च होने वाली है।
  • छत्तीसगढ़:10 मार्च 2024 छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ लॉन्च हुई थी। यहां 70 लाख महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए सरकार ट्रांसफर किए जाते हैं।
  • दिल्ली: विधानसभाचुनाव में बीजेपी ने महिलाओं और 60-70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा की थी। जिसे अब बीजेपी शुरू कर सकती है।
  • https://www.youtube.com/watch?v=76hWWaNaF0Y
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान

4 राज्यों में चुनावी फायदा

महाराष्ट्र मेंमहायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीतीं, जिसमें ‘माझी लाड़की बहिन’ योजना का असर दिखा।

हरियाणा में महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने के वादे काचुनावी फायदा मिला। राज्य में41% महिलाओं ने को वोट दिया। और बीजेपी 90 में से 48 सीटें जीती।

छत्तीसगढ़ मेंमहतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का चुनावी फायदा हुआ। यहां2018 विधानसभा चुनाव में 11 लाख से ज्यादा महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया और पार्टी ने 90 में से 54 सीटें जीतीं।

दिल्ली में भी चुनावी फायदा हुआ।बीजेपी ने 26 साल बाद सत्ता हासिल की। खास बात यह है कि 60.92% महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया।

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना को 1250 रुपए ही मिलेंगे, वित्त मंत्री कह रहे नहीं बढ़ेंगे, CM का दावा- 3 हजार तक करेंगे

राशि के मामले में दूसरे राज्य एमपी से आगे

महाराष्ट्र में महिलाओं को 1500 रुपए राज्य सरकार दे रही है। हरियाणा में 2100 रुपए देने की तैयारी हो चुकी है। वहीं दिल्ली में भी राशि एमपी के मुकाबले ज्यादा तय की गई है। दिल्ली में सरकार महिलाओं को 2500 रुपए देगी। हालांकि एमपी में भी राशि 3000 तक बढ़ाने का लक्ष्य है लेकिन अभी 1250 ही मिल रहे हैं। इसके अलावा गैर बीजेपी शासित राज्यों में भी ज्यादा राशि दी जा रही है। जिसमें झारखंड और तेलंगाना में 2500, कर्नाटक में 2000 रुपए महिलाओं को मिल रहे हैं।

Ladli Bahna Yojana data
Ladli Bahna Yojana data

झारखंड मुक्ती मोर्चा ने साधा निशाना

द सूत्र की इस खबर के हवाले से हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ती मोर्चा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। झारखंड मुक्ती मोर्च ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपा अगर बहनों के हक़ों को लेकर थोड़ी भी संजीदा है तो तत्काल मध्य प्रदेश समेत उड़ीसा, UP एवं भाजपा शासित सभी राज्यों में 2500 रुपये की सम्मान राशि देना शुरू करे। पर अभी तक तो चुनावी वादे के बावजूद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली में उन्होंने सम्मान राशि ना दी ना बढ़ायी।

jharkhand mukti morcha
jharkhand mukti morcha

यह भी पढ़ें: किसान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

क्या इस साल एमपी में बढ़ेगी राशि?

जानकारों का कहना है कि योजना के 2 साल पूरे होने के साथ ही सरकार पर विपक्ष हमलावर है। साथ ही चुनावी वादे को पूरा करने का भी दबाव है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर सकती है। हालांकि इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Chief Minister Ladli Bahna Yojana
  • BJP Ladli Bahna Yojana
  • महतारी वंदन की राशि
  • CM मोहन यादव
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • ladli behna yojna mp
  • 1500 ladli behna yojana
  • lलाड़ली बहना योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि