आ गई लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम

Anjali Dwivedi | May 10, 2026, 13:10 IST
Share
Ladli Behna Yojana 36th Installment
Ladli Behna Yojana 36th Installment

सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले से लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना में करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

ऐसे समझें मामला

  • लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी हो गई है।
  • नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव (ग्राम मुंगवानी) से राशि का वितरण हुई।
  • प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ बहनों को 1500-1500 रुपए मिले हैं।
  • लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1 हजार 835 करोड़ रुपए भेजे गए।
  • पात्र बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा भी जारी की गई।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजट अब 32 हजार 730 करोड़ रुपए हो गया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त नरसिंहपुर जिले से जारी हो गई है। सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की है।

Ladli Behna Yojana 36th Installment
Ladli Behna Yojana 36th Installment


सवा करोड़ बहनों को मिला 1500 का संबल

वर्तमान में इस योजना (Ladli Behna Yojana) के जरिए मध्य प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की मदद की जा रही है।

योजना की शुरुआत से अब तक सरकार 54 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे बहनों के बैंक खातों में पहुंचा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Ladli Behna Yojana 36th Installment
Ladli Behna Yojana 36th Installment


गैस रिफिल पर भी मिल रही बड़ी राहत

लाड़ली बहनों को केवल नकद राशि ही नहीं, बल्कि रसोई के खर्च में भी राहत दी जा रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और गैर-उज्ज्वला श्रेणी की पात्र बहनों को मात्र450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिल रही है। इस गैस रिफिल सब्सिडी के मद में अब तक सरकार 11 हजार 80 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक का भुगतान कर चुकी है।



35वीं, 34वीं, 33वीं किस्त यहां से जारी हुई थी

इससे पहले की यानी 35वीं किस्त का वितरण सीहोर जिले के आष्टा से 12 अप्रैल 2026 को जारी हुई थी। उस समय भी मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1 हजार 836 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी थी। सीएम ने प्रदेश के इस माहौल को रक्षाबंधन जैसा उत्सव बताया है।

34वीं किस्त 13 मार्च 2026 को ग्वालियर जिले के घाटीगांव (भितरवार) से सीएम ने जारी की थी। वहीं 33वीं किस्त (फरवरी 2026) खंडवा जिले के पंधाना से जारी की गई थी।

8129ad3d-d16
8129ad3d-d16


जेंडर बजट में मध्य प्रदेश ने गाड़े झंडे

महिला सशक्तिकरण के मामले में मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जेंडर बजट की शुरुआत करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य था, जिसका आकार अब बढ़कर 32 हजार 730 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। सरकार का लक्ष्य नवाचारी योजनाओं के जरिए महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाना है।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

अगर आप भी अपनी किस्त की स्थिति जानना चाहती हैं, तो इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आवेदन व भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरते ही आपके भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर लाडली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से आपका नाम कट गया है, तो आपको सबसे पहले E-KYC करानी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
  • समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उस नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।
पात्रता की शर्तें: योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो एमपी की मूल निवासी हों। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो। घर में कोई सरकारी कर्मचारी न हो और 5 एकड़ से अधिक भूमि या चारपहिया वाहन न हो। 21 से 60 साल की विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं इसके लिए पात्र हैं।

FAQ

  1. लाड़ली बहना योजना में 36वीं किस्त कब जारी हुई?
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त आज 13 मई 2026 को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से जारी की है।
  2. लाड़ली बहना योजना में किसे लाभ मिलता है?
    लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को मिलता है, जो राज्य की मूल निवासी हों। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो, घर में कोई सरकारी कर्मचारी न हो, और महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच हो।




ये खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ने जारी की 35वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपए

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ बहनों को मिले 1500 रुपए

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ? पैसों को लेकर आया बड़ा अपडेट

विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • नरसिंहपुर
  • महिला सशक्तिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज